फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: रॉबर्ट वाड्रा पर बोले पीएम मोदी- जेल के दरवाजे तक ले आया हूं, अंदर डालकर दम लूंगा

Wed, 08 May 2019 02:06 PM IST
खुशबू गोयल अमित रुखाया, अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के फतेहाबाद में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी, हिसार और सिरसा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करने आए थे। प्रधानमंत्री 20 साल बाद फतेहाबाद आए थे। अगस्त 1999 में फतेहाबाद के ही एमएम कॉलेज में नरेंद्र मोदी बतौर हरियाणा प्रभारी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ आए थे।
विज्ञापन


मंच पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, भाजपा के हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला, शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, प्रदेश महामंत्री श्रीनिवास गोयल, हिसार विधायक कमल गुप्ता, उचाना विधायक प्रेमलता, हिसार से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह, सिरसा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, नलवा विधायक रणबीर गंगवा और आदित्य चौटाला मौजूद हैं।

फतेहाबाद रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल नहीं आए। वह कुरुक्षेत्र में पीएम की रैली की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं फतेहाबाद रैली की पूरी व्यवस्था बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने संभाली। वे मंच संचालक की भूमिका में रहे। पीएम के आने के बाद किसी नेता का भाषण नहीं करवाया गया, क्योंकि पार्टी नेता चाहते हैं कि पीएम ज्यादा से ज्यादा समय तक लोगों से संवाद करें। रैली में काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। कई लोगों ने पीएम मोदी वाला मुखौटा लगा रखा है।
विज्ञापन

पगड़ी पहनाकर किया गया पीएम मोदी का स्वागत

तकरीबन साढ़े 11 बजे पीएम का हेलीकॉप्टर रैली स्थल पर लैंड किया। उनके साथ तीन हेलीकॉप्टर का काफिला आया, वहीं लैंड करते ही रैली स्थल पर धूल-मिट्टी का गुबार छा गया। रैली स्थल से हैलीपैड की दूरी बमुश्किल दो सौ मीटर है। लेकिन इस दो सौ मीटर की दूरी के लिए भी तीन सौ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एसपीजी के जवान भी यहां तैनात रहे।

पीएम मोदी रैली स्थल पर मंच पर पहुंचे। सुभाष बराला ने पगड़ी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष वेद फुला, सिरसा के जिलाध्यक्ष डॉ. यतिंद्र ने बड़ी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उचाना विधायक प्रेमलता और नलवा विधायक रणबीर गंगवा ने स्मृति चिन्ह के तौर पर हल भेंट किया।

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ने मंच से अपने बेटे बृजेंद्र सिंह के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से 20 करोड़ लोगों को सीधा फायदा मिला। कांग्रेस ने मनरेगा को पैसा लूटने के लिए बनाया था, हमने इसे नया रूप दिया। मजदूरों की मजदूरी, किसानों का मुआवजा, बुजुर्गों की पेंशन सीधा बैंक खातों में पहुंचाई। बीच की दलाली को खत्म किया।

हरियाणवी में बात करके लोगों को लुभाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता की जय, लोगों का राम-राम और सत श्री अकाल कहकर अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने लोगों से हरियाणवी में भी बात की। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे गुरुओं और गुरुद्वारों की धरती पर आप लोगों के बीच आने का अवसर मिला। मैं सभी संतों को नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने रैली में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर बड़ा बयान दे दिया। पीएम ने कहा कि किसानों को लूटने वालों को जेल के दरवाजे तक ले आया हूं, अगले पांच साल में जेल के अंदर भी पहुंचा दूंगा। बस देश की जनता का सहयोग चाहिए।

पीएम ने कहा कि देश में पांच फेज की वोटिंग हो चुकी है और स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है। 23 मई को जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो पता चला जाएगा कि एक बार फिर कमल खिल गया है। कांग्रेस को उसका आइना नजर आ जाएगा। इस समय सभी ने हाथ खड़े कर दिए हैं। विरोधियों के सारे मंसूबे ध्वस्त हो गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आप सभी के आशीर्वाद से देश की सेवा करने का मौका मिला। उसी की वजह से आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। कोई राष्ट्र अपनी रक्षा नीति को मजबूत किए बिना विश्व शक्ति नहीं बन सकता। जो राष्ट्र अपनी रक्षा नहीं कर पाता, क्या दुनिया उसकी बात सुनेगी।

कांग्रेस को फरेबी और प्रपंच रचने वाली बताया

पीएम ने कहा कि हम किसानों के हित के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में किसानों के साथ धोखा ही हुआ है। किसानों ने आंसू ही बहाए हैं। जब वजूद खतरे में पड़ जाता है, तो कांग्रेस झूठ प्रपंच और फरेब का रास्ता अपनाती है। यही कांग्रेस की फितरत है। सिख दंगों में जिस पर सवाल उठे, उसे मध्यप्रदेश का सीएम कांग्रेस ने बना दिया।  ऐसा करके कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि उसे लोगों की भावनाओं से मतलब ही नहीं।

पीएम ने कहा कि आतंकियों का सरगना मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो चुका है। कांग्रेस सरकार आज तक ये काम नहीं करवा पाई, क्योंकि नियत नहीं थी। साफ नीति नहीं थी। कांग्रेस ने हरियाणा में शहीदों के लिए वार मेमोरियल नहीं बनाया। कभी शहीदों के परिवारों के लिए कुछ नहीं किया। ऐसी पार्टी देश को क्या चलाएगी। कांग्रेस के राज में लोगों को रोना ही पड़ा है। न कभी मुआवजा मिला, न कोई विकास हुआ। न जवानों को मान मिला, न पुलिस को सम्मान मिला।

पीएम ने कहा कि 2014 से पहले आए दिन पाकिस्तान हमारे जवानों के साथ बर्बरता करता था। आए दिन आतंकी हमले होते थे। लेकिन कांग्रेस की कमजोर सरकार सिर्फ बयान देती थी। 2014 में जो नई सरकार अपने बनाई, उसने अपनी बाजुएं खोल दीं और दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारा। पहले जमीन से गए और फिर दूसरी बार आसमान से गए। उसके बाद दुश्मनों का खात्मा किया। जो आतंकी हमें डराते थे, वे आज दुबककर बैठे हैं।

शहीदों के मान, पुलिस के सम्मान पर बोले पीएम

पीएम ने कहा कि आतंकियों का सरगना मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो चुका है। कांग्रेस सरकार आज तक ये काम नहीं करवा पाई, क्योंकि नियत नहीं थी। साफ नीति नहीं थी। हरियाणा में कोई गढ़ ऐसा नहीं, जहां के बेटे देश सेवा न कर रहे हों।  हरियाणा की मांए वीर सपूतों का जन्म देती हैं। उन पर हमें नाज है। कांग्रेस कह रही है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार बनी, तो 72 हजार रुपये सलाना दिए जाएंगे। देशद्रोह का कानून भी हटाए जाने की बात की जा रही है।

ऐसे होने से दुश्मनों को खुली छूट मिल जाएगी।  कांग्रेस ने हरियाणा में शहीदों के लिए वार मेमोरियल नहीं बनाया। कभी शहीदों के परिवारों के लिए कुछ नहीं किया। ऐसी पार्टी देश को क्या चलाएगी। कांग्रेस के राज में लोगों को रोना ही पड़ा है। न कभी मुआवजा मिला, न कोई विकास हुआ। न जवानों को मान मिला, न पुलिस को सम्मान मिला। कांग्रेस ने तो किसानों की जमीन पर भी भ्रष्टाचार की खेती की। सबूत लोगों के सामने है।

हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब कौड़ियों के भाव पर किसानों की जमीन हड़पने का खेल खेला गया और ये चौकीदार उन्हें कोर्ट तक ले गया। आज वे जमानत के लिए चक्कर काट रहे हैं। कोर्ट में एड़िया रगड़ रहे हैं। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जेल के दरवाजे तक पहुंचा दिया है, आने वाले पांच साल में अंदर भी कर दूंगा। आपका आशीर्वाद चाहिए, देश को जिन्होंने लूटा है, ब्यान समेत हिसाब चुकाना ही होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस को रुलाने वाली पार्टी बताया

पीएम ने कहा कि हम किसानों के हित के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। कांग्रेस के राज में किसानों के साथ धोखा ही हुआ है। किसानों ने आंसू ही बहाए हैं। जब वजूद खतरे में पड़ जाता है, तो कांग्रेस झूठ प्रपंच और फरेब का रास्ता अपनाती है। यही कांग्रेस की फितरत है। 1984 में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित सिख परिवारों और उनके बच्चों की हत्या की गई। 34 साल तक दर्जन भर आयोग बने, पर सिखों को इंसाफ नहीं मिला। मैंने न्याय दिलाने का वादा किया था और वह आज पूरा हो रहा है।

सिख दंगों में जिस पर सवाल उठे, उसे मध्यप्रदेश का सीएम कांग्रेस ने बना दिया। ऐसा करके कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि उसे लोगों की भावनाओं से मतलब ही नहीं। आजादी के समय कांग्रेस ने थोड़ा प्रयास किया होता तो करतारपुर साहिब आज भारत में होता। लेकिन भाजपा ने इसके लिए प्रयास किया और आज करतारपुर कॉरिडोर बनने जा रहा है। सबको सुरक्षा सबका सम्मान हमारा लक्ष्य है। हमने जनता को कई सुविधाए दी हैं, क्योंकि लोगों ने मुझे मेरे काम में सहयोग किया है।

बता दें कि फतेहाबाद में रैली करके पीएम ने हिसार और सिरसा में जीत का दावा किया है। इन दोनों सीटों को पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का गढ़ माना जाता है। हिसार से बीजेपी प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह हैं और सिरसा से सुनीत दुग्गल। वहीं हिसार से जजपा के दुष्यंत चौटाला और सिरसा से चरणजीत सिंह रोड़ी सांसद हैं। भाजपा के निशाने पर हुड्डा का गढ़ रोहतक भी है। हुड्डा से कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद हैं। हुड्डा चौथी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें