फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: अकाली दल ने घोषित किया पहला उम्मीदवार, जागीर कौर लड़ेंगी खडूर साहिब से चुनाव

Tue, 12 Mar 2019 05:51 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीबी जागीर कौर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बीबी जागीर कौर खडूर साहिब से चुनाव लड़ेंगी। पंजाब में अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन है। बीबी जागीर कौर अकाली दल स्त्री विंग की अध्यक्ष और एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


तरनतारन में एक रैली के दौरान अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उनके नाम की घोषणा की। साथ ही बताया कि बाकी नौ सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी कर दी जाएगी। बची तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार खड़े होंगे।

सुखबीर ने अकाली दल (टकसाली) के अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा पर निशाना साधा और कहा कि ब्रह्मपुरा ने पांच साल में एक बार भी संसद में अपना मुंह नहीं खोला। उन्होंने संसद में इलाके या प्रदेश का एक भी मुद्दा नहीं उठाया। सुखबीर ने कहा कि यदि ब्रह्मपुरा में दम है तो वह खडूर साहिब से चुनाव लड़ें। अगर वे इस सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जमानत जब्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागीर कौर तीन बार जीतीं, मंत्री भी बनीं

बीबी जगीर कौर की उम्मीदवारी पर सुखबीर ने कहा कि यह फैसला पार्टी और सिख संगत ने लिया है।  सुखबीर ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी कोई सियासी नेता एक सार्वजनिक रैली में गुटका साहिब हाथ में लेकर शपथ खाने के बाद अपने वचनों से नहीं मुकरा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सरकार ने 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। इसका मतलब था कि हर माह में एक लाख नौकरियां दी जाएगी, लेकिन सरकार ने सिर्फ एक नौकरी दी है और वह भी पूर्व मुख्यमंत्री के पोते को। उन्होंने कहा कि सरकार किसी की परवाह नहीं कर रही। अपने हकों लिए आंदोलन कर रहे कर्मियों को पीटा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें