चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान के लिए शहर को 12 जोन में बांटा गया है और 597 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनकी कमान चंडीगढ़ प्रशासन के 12 अफसरों को सौंप दी गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से इन सभी अधिकारियों को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) बनाया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर साफ कहा गया है कि बूथ पर निर्वाचन से संबंधित पूरी जिम्मेदारी एआरओ की होगी। एक एआरओ को 50 से अधिक बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान बूथ पर लगे कर्मचारियों से लेकर वोटरों के आवागमन तक की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं की होगी। सभी एआरओ को इसकी जानकारी भी दे दी गई है।
इन अफसरों को बनाया एआरओ
1. हरजीत संधू, सेक्रेटरी एसटीए
2. सुधांशु गौतम, डीपीआर
3. मनीष लोहन, असिस्टेंट इस्टेट अफसर
4. अर्जुन शर्मा, एसडीएम ईस्ट
5. तेजदीप सैनी, डायरेक्टर स्पोर्ट्स
6. विराट, आरएलए
7. सीटीयू उमाशंकर, डायरेक्टर
8. तिलकराज एडिशनल कमिश्नर, नगर निगम
9. केएस माही, एडिशनल सेक्रेटरी होम
10. सौरभ मिश्रा, एसडीएम साउथ
11. अनिल कुमार गर्ग, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम
12. आरके पोपली, सीजीएम, सिटको