फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: 12 मई को जिनका जन्मदिन, वे होंगे ब्रांड एंबेसडर, 26 देशों के प्रतिनिधि आएंगे हरियाणा

Thu, 18 Apr 2019 01:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा में मतदाताओं को वोट के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उन वोटरों को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा, जिनका जन्मदिन 12 मई को (मतदान वाले दिन) होगा। उन मतदाताओं को अपने-अपने जिलों में निर्वाचन कार्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि 28 अप्रैल को जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करके आदर्श मतदान की शपथ भी दिलवाई जाएगी।  प्रदेश में 20428 ऐसे मतदाता हैं जिनका जन्मदिन 12 मई को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 देशों के लोग हरियाणा में देखने आएंगे मतदान

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में संसदीय चुनाव की प्रक्रिया को देखने और समझने के लिए हरियाणा में 11 और 12 मई 2019 को 26 देशों व 4 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि आएंगे। 11 मई को प्रतिनिधिमंडल चुनावी एजेंटों, माइक्रो ऑब्जर्वर से बातचीत करेगा। 12 मई को महिलाओं द्वारा संचालित सखी मतदान केंद्रों व आदर्श मतदान केंद्रों का भी अवलोकन करेगा और मतदाताओं से बातचीत भी करेगा।

अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, बोस्निया-हर्जेगोविना, फिजी, जॉर्जिया, कोरिया, मैक्सिको, बर्मा, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, यमन, कंबोडिया, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, केन्या, लेसोथो, मलयेशिया, फिलीपींस, रोमानिया, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, जिंबाब्वे तथा बांग्लादेश के प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया देखने आएंगे।

इसके अलावा चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों में एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज, इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम यूएसए, मलयेशियन कॉमनवेल्थ स्टडी सेंटर तथा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें