फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में 'आप' को लगा एक और झटका, विधायक संदोआ कांग्रेस में शामिल

Sun, 05 May 2019 11:46 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरजीत सिंह संदोआ
विज्ञापन
पंजाब में आप को एक हफ्ते के भीतर शनिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा, जब रूपनगर से आप विधायक अमरजीत सिंह संदोआ कांग्रेस में शामिल हो गए। बीते 29 अप्रैल को आप के मानसा से विधायक नाजर सिंह मनशइया भी कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि उसके तुरंत बाद आप के विधायकों ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर शक्ति प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पार्टी के दरकने का सिलसिला थम नहीं सका है।
विज्ञापन


पार्टी में संदोआ का स्वागत करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के पलायन की लहर के परिणामस्वरूप कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिली है, जो बीते दो वर्षों में उनकी सरकार के शानदार प्रदर्शन का स्पष्ट समर्थन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली और पार्टी की राज्य शाखा में अराजकता विधायकों को घुटन महसूस करवा रही है और कांग्रेस में आने को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि संदोआ के शामिल होने से रूपनगर में कांग्रेस की संभावनाओं को और बल मिलेगा, जहां मनीष तिवारी उनके उम्मीदवार हैं। कैप्टन ने संदोआ को चुनाव में जमीनी स्तर पर तिवारी की मदद करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें