फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में बोले सुखबीर बादल, कुंवर विजय को हटाने से कैप्टन को क्यों लगी मिर्ची

Wed, 10 Apr 2019 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला पहुंचे सुखबीर बादल
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह एसआईटी में कांग्रेस के एजेंट बनकर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


शिअद द्वारा कुंवर के खिलाफ चुनाव आयोग को सबूत देने पर तुरंत इसका तबादला किया गया। इस तबादले से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके खासम-खासों को मिर्ची क्यों लग रही है। 

वह बुधवार को पटियाला लोकसभा क्षेत्र से अकाली-भाजपा उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा के हक में सन्नौर, नाभा और शुतराणा विधानसभा हलकों में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस गैंगस्टरों की जननी है और पंजाब का माहौल खराब कर रही है। यह उस समय पूरी तरह स्पष्ट हो गया, जब मुख्यमंत्री की पत्नी परनीत कौर ने एक गैंगस्टर को कांग्रेस में शामिल कराया। बाद में मामला उछलने पर अपना स्पष्टीकरण भी दिया। कहा कि पंजाब का माहौल कांग्रेस खराब करती है, यह अब लोगों के सामने आ रहा है। 

सुखबीर सिंह बादल ने इस मौके लोगों को अपील की कि कैप्टन की धक्केशाहियों के कारण पटियाला से चुनाव मैदान में उतरी उनकी पत्नी परनीत कौर को हराना बहुत जरूरी है, ताकि सीएम को कुछ अक्ल आ जाए। आगे कहा कि जो कैप्टन पटियाला के लोगों का एक बार भी धन्यवाद करने नहीं आए, वह पंजाब को क्या संवारेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें