फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 10 का दम दिखा अपने दावे पर खरे उतरे, मनोहर लाल नायक बनकर उभरे, जीत के 4 कारण

Fri, 24 May 2019 01:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
मनोहर लाल - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा में भाजपा को दस सीटें जिताने का दम दिखाकर सीएम मनोहर लाल अपने दावे पर खरे उतरे हैं। साथ ही प्रदेश में भाजपा के नायकर बनकर उभरे हैं। जानिए, हरियाणा में भाजपा के क्लीन स्वीप के चार बड़े कारण।मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को भाजपा की झोली में डाला। इससे पार्टी हाईकमान में उनका कद और बढ़ा है, वहीं उनकी राह की छोटी-मोटी अड़चनें भी इस बंपर जीत से खत्म हो जाएंगी। छोटी-छोटी बातों पर विरोधी सुर उठाने वालों के तेवर नरम पड़ना भी तय है।
विज्ञापन

2 of 6
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सीएम मनोहर लाल ने अमर उजाला के साथ साक्षात्कार में पहले ही दावा कर दिया था कि भाजपा प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटें जीतेगी, जो वीरवार को सही साबित हो गया। मनोहर प्रदेश में भाजपा की जीत के नायक बनकर उभरे हैं। सत्ता संभालने के बाद सीएम की अगुवाई में यह पहला लोकसभा चुनाव था। जिसमें उन्होंने एकतरफा जीत दर्ज कराकर अपने कद का अहसास करा दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने अपनी गृह सीट करनाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर भी अपना जलवा बरकरार रखा है। उन्होंने कुरुक्षेत्र में राज्यमंत्री नायब सैनी व सिरसा में सुनीता दुग्गल को भी अपने कोटे से टिकट दिलाई थी। मनोहर ने उन्हें भी बड़े अंतर से जिताकर जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ दिखाई है।

4 of 6
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले उनके नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश के पांच नगर निगमों में बंपर जीत दर्ज की थी। उसके बाद जाटलैंड जींद के उपचुनाव में पहली बार कमल खिलाया। नगर निगम चुनाव से शुरू हुआ जीत का सिलसिला लोकसभा चुनावों में भी जारी रहा है। अब सीएम की निगाहें मिशन-90 पर हैं। वह लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा की सभी 90 सीटों पर जीत दर्ज करने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पार्टी को प्रदेश में बंपर भर्तियों का लाभ भी चुनाव में मिला है। इसी राह पर आगे बढ़ते हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार प्रदेश में ग्रुप डी सहित अन्य खाली पदों पर बड़े पैमाने पर सरकारी भर्ती करने वाली है। साथ ही कर्मचारियों, किसानों को साधने के लिए सरकार बड़े निर्णय लेने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाएगी। जनता में सीएम की ईमानदार छवि भी विपक्ष पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सीएम मनोहर लाल ने वीरवार को इसके साफ संकेत दे दिए हैं कि उनका लक्ष्य अब विधानसभा चुनाव हैं और अब वह उसी दिशा में बढ़ेंगे। पार्टी का मानना है कि मनोहर लाल की नीतियों और भ्रष्टाचार रहित सरकार के नारे पर जनता ने मुहर लगाई। धरती, भरती और बदली के दाग धोने  के कारण ही हरियाणा की जनता ने भाजपा को सभी दस सीटों पर जीत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें