फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बादलों के गढ़' मोगा से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, राहुल गांधी बोले- हिंदुस्तान से मिटा देंगे गरीबी

Thu, 07 Mar 2019 02:34 PM IST
ajay kumar वरिन्दर राणा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
राहुल गांधी की रैली
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को मोगा के गांव किल्ली चाहल में पार्टी की मिशन-13 रैली से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर से राफेल का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। इस मामले को उन्होंने पंजाब के किसानों के साथ जोड़ने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि अगर राफेल डील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कारोबारी दोस्त अंबानी को ठेका दिलाने के नाम पर 30 हजार करोड़ का फायदा दे सकते हैं, तो पंजाब के किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं करते। उन्होंने मोदी पर सीधे हमला करते हुए कहा कि पीएम ने राफेल की डील को बदला है।

इस डील की फाइल में भी लिखा हुआ है। फ्रांस के राष्ट्रपति भी यह खुलासा कर चुके है कि राफेल की डील करने से पहले यह दबाव बनाया गया था कि इसका ठेका अंबानी की कंपनी को मिलना चाहिए। इससे साफ है कि चौकीदार ही चोर है। 

विज्ञापन

राहुल ने दावा किया कि अगर पीएम उनके साथ 15 मिनट राफेल को लेकर डिबेट कर ले, तो वह दूध का दूध पानी का पानी कर दिखा सकते हैं। यह डिबेट मीडिया के सामने होनी चाहिए। इस रैली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी और प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ सहित मंत्री और विधायक मौजूद थे। 

सत्ता में आते ही कांग्रेस करेगी जीएसटी में बदलाव
राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी लागू कर मोदी ने जीडीपी को सीधे नुकसान पहुंचाया है। जीएसटी से छोटे कारोबारियों को सीधे नुकसान हुआ है लेकिन 2019 में कांग्रेस सत्ता में आने पर सबसे पहले जीएसटी में बदलाव करेगी। जीएसटी को आसान बनाया जाएगा। 2019 में सत्ता में आने पर कांग्रेस पूरे देश में न्यूनतम गारंटी योजना को लागू करेगी। 

यह पैसा सीधा बेरोजगारों के खाते में जाएगा। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कैप्टन से आग्रह किया कि महिलाओं के लिए बसों में सीट रिजर्व की जाएं। वहीं रैली में यह भी एलान हुआ कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर श्री गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाश दिवस पूरे देश में मनाया जाएगा।

‘जो सोच रहा है-बच गया, उसका नंबर आएगा’ 

पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के समय हुई बेअदबी के मामलों को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि पंजाब में 43 बार इस तरह की घटनाएं हुई। उन्होंने इसमें शामिल लोगों को जेल तक भेजा है। अगर कोई सोच रहा है कि वह बच गया है, तो वह एक बात समझ ले कि उसका नंबर भी लगने वाला है। 

मोदी सरकार पर पंजाब से भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कैप्टन ने कहा कि इस समय सूबे में अनाज के गोदाम भरे पड़े हैं। लेकिन केंद्र सरकार अनाज को ले नहीं रही है। इसके बावजूद वह किसानों का अनाज जरूर खरीदेंगे। अगर केंद्र सरकार का रवैया इसी तरह रहा तो वह अनाज को विदेश भेजने का काम करेंगे। 

पंजाब का किसान अनाज पैदा कर देश के अन्न भंडार में 40 फीसदी हिस्सा डाल रहा है। इस अनाज की ढुलाई, बारदाना पर खर्च प्रदेश सरकार को करना पड़ रहा है। अकाली-भाजपा के 10 साल के राज में इसी का 31 हजार करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है।

हर साल 3200 करोड़ का ब्याज प्रदेश सरकार को चुकाना पड़ रहा है। इस कर्ज की माफी के लिए पीएम मोदी से लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली से मिल चुके हैं। आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। अब साल 2019 में उनकी सरकार सत्ता में आएगी तो पंजाब को सबसे बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन

राजनैतिक रैली के लिए शुभ माना जाता है गांव किल्ली चाहल  

गांव किल्ली चाहल को राजनीतिक रैली के लिए शुभ माना जाता है। इस रैली के लिए 115 एकड़ जमीन को लिया गया था। रैली स्थल तैयार करने के लिए गेहूं की फसल को नष्ट किया गया। 12.08 मिनट पर हेलीकॉप्टर से राहुल और कैप्टन रैली स्थल तक पहुंचे और 12.16 मिनट पर मंच पर पहुंचे। राहुल के पहुंचने से पहले गायक जसवीर जस्सी ने लोगों का मनोरंजन किया। रैली में आए लोगों के लिए कुर्सी की जगह जमीन पर बैठने का इंतजाम था। भीड़ कम होने की आशंका के कारण कुछ ब्लॉक को टेंट से बाहर रखा गया था। वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू को इस रैली में बोलने का मौका ही नहीं दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें