फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, कहा- राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति कर रहे मोदी

Wed, 08 May 2019 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
रोहतक में प्रियंका गांधी का रोड शो
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। पांच साल में पांच करोड़ रोजगार कम हो गए। जीएसटी के नाम पर छोटे व्यापारियों व नोटबंदी के नाम पर आम आदमी की कमर तोड़ दी। 

विज्ञापन


ऊपर से कहा कि देशवासियों परेशान न हो लाइन में देश के लिए खड़े हो रहे हैं। प्रियंका मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के लिए साढ़े 3 घंटे रोड शो निकालने के बाद रेलवे स्टेशन के नजदीक अपरोच रोड पर लोगों को संबोधित कर रही थीं। 

प्रियंका ने कहा कि मैं, तीन माह पहले राजनीति में आई। नकारात्मक व झूठा प्रचार देखकर मन दुखी होता है। ऐसा प्रचार किया जा रहा है, जैसे 5 साल में कितना विकास हो गया। 60 साल कुछ ही नहीं है। नोटबंदी से दिखी आपकी पीड़ा को देशभक्ति का नाम दिया गया। नोटबंदी की वजह से 50 लाख नौकरी गायब हो गई। 
विज्ञापन


पांच साल में 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा बताए, पांच साल में पांच करोड़ रोजगार के अवसर क्यों कम हो गए। 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसान दिल्ली पैदल चलकर आए, लेकिन मोदी उनके लिए पांच मिनट का समय तक नहीं निकाल सके। 

अब सब याद आ गए हैं। शहीदों के नाम पर वोट मांग मोदी बताएं यह किस तरह का राष्ट्रवाद है। वहीं, रात करीब नौ बजे प्रियंका कांग्रेस प्रत्याशी के साथ सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गईं। हालांकि हिसार से रोहतक हेलीकाप्टर से आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें