फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के छोटे भाई बोले-राहुल गांधी नादान हैं, ऐसे व्यक्ति के हाथ में देश कैसे दिया जाए

Fri, 05 Apr 2019 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
प्रहलाद दमोदारदास मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का बिगुल देश भर में बज चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में जहां रैलियां कर रहे हैं तो वहीं उनके छोटे भाई प्रह्लाद दामोदरदास मोदी का बयान सामने आया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नादान हैं, उन्हें देश और आम जनता की मुश्किलों के बारे में कुछ पता नहीं है। ऐसे व्यक्ति के हाथ में देश की बागडोर कैसे दी जा सकती है। मोदी ने कहा कि उनका पूरा परिवार देश के सेवादार के तौर पर काम कर रहा है। 

कांग्रेस की तरफ से जारी चुनावी एजेंडे पर उन्होंने कहा कि इस देश पर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा राज किया है। कांग्रेस ने अभी तक जितनी भी नीति बनाई हैं, वह आम लोगों के लिए नहीं हैं। बल्कि सत्ता में दोबारा कैसे आए, इस बात को ध्यान में रखकर बनाई है। सात अप्रैल को दिल्ली पहुंचने के बाद फिर से नरेंद्र मोदी कैंपेन के साथ जुड़ेंगे ताकि उनका भाई एक बार फिर से प्रधानमंत्री बन सके। 
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद दामोदरदास मोदी ने गुरुवार को लुधियाना के छपार स्थित गूगा माडी के दर्शन करने आए थे। मंदिर पुजारी हैप्पी बाबा के घर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह उनका व्यक्तिगत दौरा है।

उन्होंने गूगा माडी मंदिर के बारे में बहुत सुना था, इसलिए वह यहां पर दर्शन करने पहुंचे हैं। यहां पर वह किसी राजनीतिक पार्टी के नेता से नहीं मिलेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें