फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में नितिन गडकरी बोले- यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, जनता का भविष्य तय करेगा

Fri, 10 May 2019 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला पहुंचे नितिन गडकरी
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह लोकसभा चुनाव भारत की जनता का भविष्य तय करेगा। हमारा देश शुरू से ही धनवान था, लेकिन कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए हमें गरीबी के नर्क में धकेल दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस ने देश का विनाश किया है। पांच साल के मोदी के कार्यकाल के दौरान देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तस्वीर बदल गई है। अगले कार्यकाल में हम दिल्ली को जल और वायु प्रदूषण से मुक्त दिलाएंगे।

गडकरी गुरुवार शाम को शहर की अनाज मंडी में अंबाला संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार रतन लाल कटारिया के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की सड़कें ऐसी हैं कि हम 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ जा सकते हैं और दो घंटे में मुंबई से पुणे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश और नागरिकों के भविष्य के लिए निर्णायक करार देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद 55-60 साल तक देश में कांग्रेस ने राज किया है।

प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह तक ने गरीबी हटाने का वादा किया, लेकिन गरीबी नहीं हटी। बुरा और भ्रष्ट शासन के कारण गरीब और गरीब होते गए। उन्होंने वादा किया कि वे अंबाला में डबलडेकर बस चलाएंगे जो कि हवा में चलेगी।

गडकरी ने कहा कि 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने गंगा साफ करने की घोषणा की थी, नहीं हुई। गंगा सफाई का जिम्मा मेरे पास है, आज गंगा साफ हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इलाहाबाद से वाराणसी तक गंगा यात्रा के दौरान नाव पर सवार होकर गंगा का पानी पीते हुए दिखी। यह बताता है कि गंगा का पानी साफ हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि मार्च 2020 तक गंगा अविरल और निर्मल हो जाएगी। इसके बाद विधायक असीम गोयल के नेतृत्व में रोड शो आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला लोकसभा प्रभारी जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल समेत कई अन्य मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें