हुड्डा ने कहा कि इकबाल जैलदार पहले भी कांग्रेसी थे, कुछ लोगों के बहकावे में भाजपा में चले गए। फिर से उनकी घर वापसी हो गई है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इकबाल जैलदार का मेवात के लोगों में अच्छा रसूख है। उनके पार्टी में आने से कांग्रेस को फायदा होगा। जैलदार ने कहा कि भाजपा में वह घुटन महसूस कर रहे थे। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। भाजपा सरकार ने पुन्हाना और मेवात के विकास पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया।
हुड्डा की विकासपरक नीतियों के कारण कांग्रेस का दामन थामा है। इस दौरान पीसीसी सदस्य पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पीसीसी सदस्य महताब अहमद, रुजदार तिवाडा, इकबाल लुहिगा कला, हाजी फकीरा टुंडला, असगर सरपंच नीमका, जहाज खान पूर्व सरपंच मधियाकी, एडवोकेट नियाज मोहम्मद, जिला पार्षद अय्यूब, अब्बास टेड, भभल जैलदार, कमरुद्दीन, छोटलली नंबरदार, इकबाल सरपंच, असगर सरपंच इत्यादि मौजूद रहे।