पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके
- फोटो : File Photo
शिरोमणि अकाली दल ने फरीदकोट लोकसक्षा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने रविवार को इसका एलान किया। रणिके पार्टी की एससी विंग के प्रधान भी हैं। उनका नाम फाइनल हो चुका था, बस औपचारिक एलान बाकी था। पार्टी यहां कांग्रेस का उम्मीदवार देखना चाहती थी।
जैसे ही कांग्रेस ने शनिवार को मोहम्मद सदीक का एलान किया। सुखबीर ने रणिके की घोषणा कर दी। पार्टी ने सारे जातीय समीकरण देखने के बाद ही रणिके पर दांव खेला है। वह मजहबी सिख बिरादरी से हैं, जिसके यहां सबसे ज्यादा वोट हैं। जातीय आधार पर वह सदीक पर भारी नजर आते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने मौजूदा सांसद प्रो. साधू सिंह को ही टिकट दिया है। शिअद इससे पहले पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुका है।