सुखबीर ने कहा कि पंजगराईं जैसे नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्होंने महसूस कर लिया है कि वह हर वर्ग से किए वादों से मुकर गई है। चाहे किसान, नौजवान, व्यापारी या फिर सरकारी कर्मचारी हों। जिस कारण कांग्रेस नेता अब दोबारा वोट मांगने के लिए लोगों का सामना करने के योग्य भी नहीं हैं। इस मौके पर परमिंदर ढींडसा, डॉ. दलजीत चीमा, मनतार बराड़, परमबंस रोमाना भी मौजूद थे।
छीना और जीरा, दोनों की हो जांच
सुखबीर बादल ने कहा कि विधायक कुलबीर जीरा द्वारा नशों को लेकर लगाए आरोपों पर आईजी मुखविंदर छीना के खिलाफ जांच होनी चाहिए। वहीं, एक ठेकेदार ने जीरा पर आरोप लगाया है कि वह जीरा हलके में शराब का कारोबार करने को उनसे पैसे मांग रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का नया सदन गठित होती ही एक स्वतंत्र एजेंसी से ऑडिट कराया जाएगा। इस चुनाव में वह पुरानी और मौजूदा राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की परफॉर्मेंस पर बात करेंगे। सीट स्वैपिंग पर भाजपा के साथ मीटिंग में फैसला होगा।