सुबूत के तौर पर शिकायतकर्ता ने आयोग को कांग्रेस के भरे पम्पलेट के साथ अन्य रिकॉर्ड प्रस्तुत किए हैं। लोकसभा इलेक्शन में चुनाव संहिता के इंचार्ज अनिल गर्ग ने बताया कि शिकायत मिलने पर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी करके अगले 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। उनका कहना है कि जवाब मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
घोषणा पत्र की भी हुई शिकायत
इस शिकायत में कांग्रेस के घोषणा पत्र को भी संलग्न किया गया है। जिसमें बताया गया है कि जो पम्पलेट कांग्रेस द्वारा बांटे जा रहे हैं, वही बात उनके घोषणा पत्र में भी अंकित है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घोषणा पत्र में जिस प्रकार से कांग्रेस ने 72 हजार रुपये देने का की बात कही है। वह पूरी तरह से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। इसके लिए आयोग को पर्याप्त सुबूत भी दिए गये है।