फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के समर्थन में उतरा युवक तो अभय चौटाला बोले इसे डॉक्टर को दिखाओ

Mon, 29 Apr 2019 12:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भट्टूकलां (हरियाणा)
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

भट्टूकलां के गांव पीलीमन्दोरी में इनेलो प्रत्याशी के लिए चुनावी जनसभा के दौरान विधायक अभय सिंह चौटाला से एक ग्रामीण की बहस हो गई। हुआ यूं कि जब अभय सिंह चौटाला गांव पीलीमन्दोरी में लोगों को संबोधित करने के दौरान कहा कि गांव वालों बताओ कि क्या तुम भाजपा प्रत्याशी दुग्गल व कांग्रेस प्रत्याशी तंवर के ठोर ठिकाने को जानते हो? जिस पर सभा के बीच से एक व्यक्ति ने कहा कि हम तो मोदी को जानते हैं। 

विज्ञापन


जिस पर अभय चौटाला इसे बीच में टोकते हुए कहा कि मोदी क्या तेरा रिश्तेदार है, तेरे क्या मोदी ने भैंस बांध दी। जिस पर इस व्यक्ति ने कहा कि भैंस तो थे भी कोनी बांधी। इसके बाद अभय सिंह ने कहा कि यह मोदी मोदी कर रहा है इसे डॉक्टर को दिखाओ। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा शासन से हर वर्ग दुखी है। 

किसान, व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। फसल बेचने के लिए किसानों को कई दिनों तक धक्के खाने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि इनेलों ने ही जनहित में अनेक कदम उठाए थे। आगे भी सरकार बनने पर जनहित के काम किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिला अध्यक्ष बलविन्द्र केरो, युद्धवीर आर्य, सरोज सांगा, सुमनलता सिवाच, मोलुराम, राणा जोहल, जयसिहं गोरछिया, मदन सिहाग सहित अनेक लोग मौजूद थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें