फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल के नामांकन को रद्द करने की मांग, कांग्रेस ने लगाए ये आरोप

Mon, 06 May 2019 08:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हिमांशु पाठक ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग से मांग की है कि नामांकन पत्र में सूचना छिपाने के आरोप में गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल का नामांकन रद्द किया जाए। पाठक ने जालंधर में प्रेसवार्ता करते हुए सनी देओल पर आरोप लगाया कि वे चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। 

विज्ञापन


सनी ने अपने नामांकन पत्र में सोशल मीडिया के प्रयोग संबंधी जानकारी को छिपाया है। इसके अतिरिक्त चुनाव प्रचार के लिए तय खर्च सीमा से कहीं अधिक खर्च कर चुके हैं। पाठक ने चुनाव आयोग को शिकायत भेज कर कहा है कि फेसबुक पर बने पेज पर लाखों का पेड प्रचार किया जा रहा है, लेकिन चुनाव आयोग को इस संबंध में जानकारी नहीं दी जा रही।

भाजपा सनी देओल के प्रचार के लिए विदेश से पैसा मंगवा रही है और सारा कालाधन देओल की चुनाव मुहिम में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल गुरदासपुर की सीट जीतना नहीं, बल्कि पंजाब कांग्रेस प्रधान एवं गुरदासपुर से उम्मीदवार सुनील जाखड़ को हराना है। उन्होंने कहा कि जाखड़ अकाली-भाजपा के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण एजेंडे को बेनकाब कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बादल परिवार पंजाब में सांप्रदायिक तनाव को हवा देता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बरगाड़ी और बहिबल कलां कांड के दोषियों को सजा होने का इंतजार कर रहे हैं और जिसके लिए सुनील जाखड़ ने सार्थक रोल अदा किया है। जाखड़ ने ही बादलों की पंजाब के लोगों को बांटने की कोशिशों को असफल कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें