फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः हरियाणा सरकार को घेरने की तैयारी में अरविंद केजरीवाल, तैयार की ग्राउंड रिपोर्ट

Thu, 01 Nov 2018 01:40 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन

हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सियासी पारी खेलने को तैयार है। इसके तहत 2019 के लोकसभा चुनाव में 'आप' हरियाणा की सभी दस सीटों पर लड़ेगी। इसलिए इस बार हरियाणा की कमान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने हाथों में ली है। प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर एक खास रणनीति भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत लोकसभा चुनाव लड़ने के साथ-साथ आप हरियाणा में वर्ष 2019 में ही होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अपनी सियासी जमीन तैयार करेगी। चुनावी रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी हरियाणा के अस्पतालों, स्कूलों और ग्रामीण विकास को बड़ा मुद्दा बनाते हुए इन्हीं मुद्दों पर मनोहर सरकार को घेरेगी।

इसकी तैयारियां दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अभी से शुरू कर दी है। मोदी के ‘गुजरात मॉडल’ का दम भरकर सत्ता में आई मनोहर सरकार को केजरीवाल के ‘दिल्ली मॉडल’ से जवाब दिया जाएगा। हरियाणवियों के बीच केजरी के ‘दिल्ली मॉडल’ को कैसे लांच किया जाना है, इस पर भी मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने तैयार की ग्राउंड रिपोर्ट

arvind kejriwal
हरियाणा के सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और गांवों के विकास की तुलना दिल्ली के सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और गांव से करते हुए आप नेता व कार्यकर्ता जनता तक पहुंचेंगे। इसका मसौदा भी रणनीतिकार केजरीवाल ने तैयार कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से केजरीवाल ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में सरकारी अस्पतालों व स्कूलों का दौरा किया।

साथ ही कई गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं भी सांझी की। मनोहर सरकार में सरकारी अस्पतालों, स्कूलों और गांवों पर ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने केबाद सीएम केजरीवाल इसे वीरवार को चंडीगढ़ में सार्वजनिक करते हुए सरकार की घेराबंदी करेंगे।

पुराने अनुभव से सीखेंगे, चेहरों की तलाश बड़ी चुनौती
आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव पंजाब व हरियाणा में भी लड़े थे। पंजाब में तो आप चार सीटें जीतीं, लेकिन हरियाणा में खाता नहीं खुला। कोई ऐसा चेहरा नहीं था, जिसे जिताऊ माना जाता। इस बार फिर आप ने हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की है। हरियाणा में आप के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद के अनुसार सभी सीटों पर प्रत्याशी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें