फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: अभय चौटाला बोले-लुटेरे प्रत्याशियों के मुकाबले कमेरे वर्ग का प्रत्याशी उतारेगा इनेलो

Wed, 10 Apr 2019 01:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

 कांग्रेस, भाजपा और जजपा के लुटेरे प्रत्याशियों के मुकाबले इनेलो कमेरे वर्ग से किसान प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगा और इनेलो का प्रत्याशी कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का ही होगा। पार्टी प्रत्याशियों के चयन का फैसला चौ. ओम प्रकाश चौटाला करेंगे। इनेलो लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा 15 अप्रैल को करेगा।

विज्ञापन


 यह जानकारी इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दी। स्थानीय मैरिज पैलेस में बैठक में कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके प्रत्याशियों के चयन का अधिकार चौ. ओम प्रकाश चौटाला को दिया। इस मौके पर अभय चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल का मानना था कि देश में दो ही जाति होती है, एक कमेरे वर्ग की और दूसरी लुटेरे वर्ग की। 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी ने सत्ता जाने के बाद कभी हलके के लोगों की सुध नहीं ली, ये लोग तो केवल चुनाव लड़ने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


भाजपा को भी कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में कोई प्रत्याशी नहीं मिला उसे भी बाहर से प्रत्याशी लाना पड़ा। भाजपा के संकल्प पत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र केवल जुमलेबाजी है। पिछले चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए। 
 
इनेलो नेता चौटाला ने कहा कि देश में जो राजनैतिक हालात बने हुए हैं, उनमें भाजपा का दोबारा से सत्ता में आना मुश्किल है और कांग्रेस भी सत्ता में नहीं आएगी। ऐसे में इनेलो यदि 5-6 सीट भी जीतता है तो वह किसानों व मजदूरों के हित की शर्त रखकर केंद्र में अपना समर्थन देगी।

अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा भाजपा की स्थिति यह है कि फरीदाबाद और भिवानी की बैठक में भाजपा प्रत्याशियों का कड़ा विरोध किया गया, जिसके चलते भाजपा नेताओं को मंच छोड़कर जाना पड़ा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें