फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान भाजपा में शामिल, सुभाष बराला बोले...

Wed, 27 Mar 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में जींद उपचुनाव जैसा हश्र होगा। राहुल गांधी द्वारा प्रदेश में कांग्रेसियों को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास पहले ही दिन विफल हो गया है। क्योंकि बस से दो यात्री रणदीप सुरजेवाला व कुलदीप बिश्नोई नदारद हैं। मंगलवार को सोनीपत से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी देवेंद्र कादियान को प्रदेश कार्यालय में पार्टी में शामिल करने के बाद बराला मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


बराला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेसियों के लिए जनहित की बजाए व्यक्तिगत हित ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। यही कारण है कि साढ़े चार साल एक-दूसरे को कोसने वाले अब एकता की बात कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेसियों की मंशा को समझती है। जींद उप चुनाव में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे रणदीप सुरजेवाला की मुश्किल से जमानत बच सकी। 

विज्ञापन

सवालों का जवाब देते हुए बराला ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई से कोई संपर्क नहीं हुआ है। हालांकि, दूसरे दलों के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा के संपर्क में हैं। समय आने पर वे भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी के गरीबी हटाने के बयान पर बराला ने कहा कि देश में सबसे अधिक समय से कांग्रेस की सरकार थी।

1977 में राहुल की दादी इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। अब राहुल खुद गरीबी हटाने की बात कर रहे हैं। राहुल बताएं 10 साल यूपीए की सरकार रही, तब गरीब क्यों नहीं याद आए। 

कहीं नए तो कहीं पुराने चेहरों को मिलेगा टिकट
बराला ने कहा कि भाजपा ने सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। अब केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है कि सूची कब जारी होगी। करनाल से सांसद अश्वनी कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जबकि कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी पहले ही जा चुके हैं।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में पार्टी पुराने चेहरों के साथ-साथ नए चेहरों को भी आजमाएगी। इस मौके पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ, मेयर मनमोहन गोयल व जिला अध्यक्ष अजय बंसल भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें