फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा 2019: सुभाष बराला बोले- चुनाव समिति की बैठक में तय होंगे बीजेपी प्रत्याशियों के नाम

Tue, 12 Mar 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
सुभाष बराला (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में चुनाव छठे चरण में होने हैं तो हमें तैयारी का पर्याप्त समय मिला है। पार्टी प्रत्याशियों के नामों का चयन केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। चूंकि चुनावों में दो माह का समय है, इसलिए फिलहाल समिति की बैठक अभी तय नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही इस बैठक को बुलाकर पार्टी प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


 ये बातें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को अरोड़वंश धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में कही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला एवं राज्यमंत्री कृष्ण बेदी फतेहाबाद में सिरसा लोकसभा के तहत आने वाले सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं, सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। 

पत्रकारों से बातचीत में बराला ने स्पष्ट किया है कि अरुण जेटली के करनाल लोकसभा से चुनाव लड़ने संबंधी खबरें आधारहीन हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के नेताओं को 20 मार्च तक का समय दिया गया है और 20 मार्च तक वोटर लिस्ट का पन्ना प्रमुख की सूची तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण अंचल के नेताओं-कार्यकर्ताओं को 20 मार्च तक डेढ़ हजार एवं शहरी क्षेत्र के नेताओं-कार्यकर्ताओं को दो से तीन हजार लोगों से जनसंपर्क करने को कहा गया है ताकि इसका फायदा लोकसभा चुनाव में देखने को मिले। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर की मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वोटर लिस्ट के एक पृष्ठ पर आने वाले 15 परिवारों पर हमारा एक नेता होगा जो उन्हें मोदी सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक कर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करेगा।

मौजूदा सांसदों के टिकट कटने संबंधी एक प्रश्न के जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने साफ कहा कि जब तक चुनाव समिति की बैठक नहीं होती, तब तक इस संदर्भ में बात करना बेमानी ही होगा। मौके पर उनके साथ राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, संगठन मंत्री श्रीनिवास गोयल, जवाहर सैनी, सिरसा अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एवं फतेहाबाद जिलाध्यक्ष वेद फुलां सहित अनेक बीजेपी नेता मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें