फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: चंडीगढ़ में बोले नितिन गडकरी, पाक का पानी बंद करने की भारत ने की तैयारी

Thu, 02 May 2019 08:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे नितिन गडकरी
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी किरण खेर का प्रचार करने चंडीगढ़ पहुंचे। सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में उन्होंने प्रोफेशनल्स के साथ संवाद किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में डबल डेकर स्काई बस चलाने का वादा किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंडीगढ़ भाजपा की गुटबाजी को खारिज कर दिया और कहा कि पिछले 5 साल में चंडीगढ़ में काफी काम हुए हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि जल संसाधन मंत्रालय उनके पास है, ऐसे में अब हरियाणा और पंजाब को अतिरिक्त पानी देने की योजना पर काम चल रहा है। पाकिस्तान को जाने वाला तीन नदियों का पानी भी रोकने पर काम किया जा रहा है। 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक करार हुआ था उसके तहत कहा गया था कि भारत को बड़े भाई के तौर पर पाकिस्तान को पानी देना चाहिए, लेकिन अब हद हो गई है। 
विज्ञापन


यदि पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियां बंद नहीं की तो पाकिस्तान का पानी भी बंद किया जाएगा। इसके लिए भारत ने तैयारियां पूरी कर ली है। महाराष्ट्र में हुए नक्सली हमले के सवाल पर नितिन गडकरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने नक्सलियों पर काफी नकेल कसी है, लेकिन यह हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था को डिस्टर्ब करने के लिए किया गया था। पुलिस जल्दी ही नक्सलियों को ढूंढ निकालेगी।

विज्ञापन

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करना भारत की बड़ी जीत

Lok sabha 2019
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी देते हुए साफ कर दिया कि यदि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों से बाज नहीं आएगा तो पाकिस्तान को जाने वाले पानी को बंद करने से भारत गुरेज नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करना भारत के लिए बड़ी जीत है। 

हमारी इस जीत से पाकिस्तान पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गया है और उसे समझ में आ गया है कि आतंकवाद का साथ देना उसे भारी पड़ेगा। पाकिस्तान ने लगातार आतंकी मसूद अजहर को बचाने की कोशिश की है, लेकिन विश्व समुदाय आतंकवाद के खिलाफ है।

नितिन गडकरी ने कहा कि यह तो एक शुरुआत है आगे आतंकी संगठनों पर और अधिक कड़ी कार्यवाही होगी और यह पाकिस्तान को भी समझ आ जाना चाहिए कि अब उसे आतंकियों पर कार्यवाही करनी पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें