फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का पैनल तैयार, अब हाईकमान की मुहर का इंतजार, हर सीट पर कई टिकट के दावेदार

Sat, 23 Mar 2019 01:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : File Photo
विज्ञापन

कांग्रेस के बाद अब प्रदेश भाजपा ने भी आम चुनावों के हरियाणा की सभी 10 सीटों के लिए अपना फाइनल पैनल तैयार कर लिया है। लोकसभा चुनाव की प्रदेश समिति ने सभी दावेदारों के नामों पर चर्चा करने के बाद इस पैनल को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया है। अब भाजपा हाईकमान से मुहर लगने के बाद कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन


उधर, भाजपा सूत्रों की माने तो भाजपा अपने नामों की घोषणा जल्द कर सकती है ताकि प्रत्याशियों को फील्ड में काम करने का ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके। हरियाणा में लोकसभा चुनाव 12 मई को होने हैं। दूसरी ओर, भाजपा से टिकटों के चाहने वालों ने दिल्ली में डेरा जमा लिया है। दावेदार टिकट के लिए अपने आकाओं के दरबार में हाजिरी लगाते हुए अपने लिए लॉबिंग में जुटे हुए हैं। 

भाजपा की लोकसभा चुनाव समिति के प्रभारी कलराज मिश्र तथा सह प्रभारी विश्वास सारंग की टीम ने यह पैनल हाईकमान को सौंपा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के अनुसार पैनल हाईकमान को भेजा जा चुका है, अब पैनल पर हाईकमान की मुहर का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार से गंगवा पर खेला जा सकता है दांव

इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक रणबीर गंगवा को भाजपा हिसार से उतार सकती है। भाजपा ने ऐसा कर एक तीर से दो निशाने साधे है। गंगवा को अपने इनेलो समर्थकों के साथ-साथ भाजपा की परंपरागत वोट तो मिलेगी।

साथ ही पिछड़े वर्ग में भी गंगवा का अच्छा प्रभाव माना जाता है। इसके अलावा जनरल वीके सिंह को गाजियाबाद से टिकट मिल जाने के बाद अब भिवानी-महेंद्रगढ़ में मौजूदा सांसद धर्मवीर की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम लगभग तय है। जबकि सोनीपत में केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह के आईएएस बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट मिलने की उम्मीद है। यहां कृष्णा गहलावत व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी दावेदार हैं। जबकि सांसद रमेश कौशिक भी दावा ठोक रहे हैं। 

अंबाला में मौजूदा सांसद रतनलाल कटारिया का नाम और सिरसा में भाजपा नेत्री सुनीता दुग्गल का नाम शामिल हैं। कुरुक्षेत्र में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक डॉ. पवन सैनी और भाजपा नेता धर्मवीर डागर के नामों पर चर्चा होगी। करनाल में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का नाम चर्चा में है। यहां टिकट के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया और पानीपत के संजय भाटिया के बीच भी टक्कर है।

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी करनाल और भिवानी-महेंद्रगढ़ से दावा ठोक रहे हैं। जबकि करनाल में मौजूदा सांसद अश्विनी चोपड़ा की पत्नी किरण चोपड़ा भी दौड़ में हैं। रोहतक में कांग्रेस के बाद अब बसपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व सांसद डा. अरविंद शर्मा पर दांव खेला जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें