फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद की बैठक के बाद शराब परोसने का आरोप, जिला चुनाव अधिकारी ने आरओ से तलब की रिपोर्ट

Sat, 16 Mar 2019 09:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अकाली दल (टकसाली) अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के भतीजे गुरिंदर सिंह टोनी को शिअद में शामिल करने के दौरान हुई बैठक के बाद कथित तौर पर शराब परोसने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिस के आधार पर जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप सभरवाल ने खडूर साहिब हलके के रिटर्निंग अधिकारी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


गांव डेरा साहिब में गुरिंदर सिंह टोनी को शिअद में शामिल करने लिए पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, मंजीत सिंह मियांविंड और अजयपाल सिंह मीरांकोट के अलावा शिअद के कई दिग्गज नेता गांव डेरा साहिब पहुंचे थे। बैठक के बाद एक घर में वर्करों को शराब परोसे जाने की खबर निजी चैनल पर दिखाई गई जो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। 

राज्य चुनाव आयोग द्वारा मामले का नोटिस लेते हुए जिला चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी। जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप सभरवाल ने बताया कि खडूर साहिब हलके के रिटर्निंग अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही शिअद की बैठक आयोजन करने वाले प्रबंधकों से भी जवाब मांग गया है। गुरिंदर सिंह टोनी ने कहा कि किसी भी वर्कर को शराब नहीं परोसी गई। मैं जिम्मेदार परिवार से संबंधित हूं। मेरे खिलाफ साजिश के तहत झूठा प्रचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें