फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नई रियायतों के साथ 19 तक बढ़ा लॉकडाउन, 23 को होगा क्लेट का पेपर, यूनिवर्सिटी-कॉलेज खुलेंगे

Mon, 12 Jul 2021 08:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अब प्रदेश में विवाह व अंतिम संस्कार में 100 लोग शामिल हो सकते हैं। खुले में होने वाले कार्यक्रमों में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी।  
विज्ञापन
lockdown - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने नई रियायतों के साथ ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के तहत लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 23 जून को क्लेट यानि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट होगा। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी के क्लेट को मंजूरी देने के बाद हरियाणा सरकार ने भी अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन


राज्य में अब कुछ बंदिशों के साथ स्पा और स्विमिंग पूल भी खुलेंगे। विवाह व अंतिम संस्कार में 100 लोग शामिल हो सकते हैं। खुले में होने वाले कार्यक्रमों में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। सिनेमा हॉल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, आईटीआई, प्रशिक्षण केंद्र कुछ पाबंदियों के साथ खोले जाएंगे।


हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कार्यकारी परिषद के चेयरमैन और मुख्य सचिव विजय वर्धन की तरफ से ताजा आदेश जारी किए गए हैं। आदेशानुसार परीक्षाओं, विवाह, अंतिम संस्कार व अन्य सभी संस्थान में कोविड मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। 
विज्ञापन


स्पा सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। स्विमिंग पूल को उन एथलीट व तैराकों के लिए ही खोला जाएगा जो प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। सिनेमा हॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोल सकते हैं। यूनिवर्सिटी-कॉलेज और आईटीआई को विद्यार्थियों के संदेह दूर करने, प्रैक्टिकल कक्षाओं व प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए खोल सकेंगे। हॉस्टल को इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए खोल सकते हैं। हरियाणा कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केंद्रों को खोलने की अनुमति दी गई है। कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी व प्रशिक्षण संस्थान खुलेंगे। दुकानें, मॉल, स्कूल, रेस्तरां इत्यादि पूर्व निर्देश अनुसार ही खुलेंगे।

कोरोना के 36 नए केस, 8 की मौत
हरियाणा में रविवार को कोरोना के 36 नए केस मिले। राहत की बात यह है कि आठ जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं मिला है। शेष जिलों की बात करें तो किसी भी जिले में 7 से अधिक मामले नहीं हैं। अलग-अलग जिलों में 8 मरीजों की मौत हो गई।

एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.13 प्रतिशत रह गई है, जबकि कोरोना की दूसरी लहर की 10.65 और कुल संक्रमण दर 7.44 प्रतिशत हो गई है। रिकवरी दर 98.64 और मृत्यु दर 1.24 फीसदी है। मौत के मामलों की बात करें तो नूंह में 2, हिसार, पानीपत, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, भिवानी, पलवल में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कोरोना से 9550 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

98 लाख से अधिक का टीकाकरण
प्रदेश में अब तक 9877649 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। रविवार को 21971 ने पहली और 12459 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को कम लोगों का टीकाकरण हो सका। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें