अमेरिका से लौटे 21 पॉजिटिव मरीज अतिरिक्त हैं। जबकि गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, गुरुग्राम 124, अंबाला में 40, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी 4, फरीदाबाद में 138, फतेहाबाद में 7, हिसार में 5, जींद में 18, करनाल में 20, कैथल में 4, कुरुक्षेत्र 13, नूंह में 65, पलवल में 41, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, रोहतक में 11, सिरसा में 9, महेंद्रगढ़ में 6, चार सोनीपत में 142, नारनौल में 19, झज्जर 90, यमुनानगर में 8 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन मरीज भी ठीक हो चुके हैं।
भिवानी में विधायक का पीए कोरोना पॉजिटिव
विधायक घनश्याम सर्राफ के पीए सत्यनारायण शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विधायक सर्राफ और उनके परिवार को भी होम क्वारंटीन किया गया है।
साथ ही संपर्क में आनेवाले परिजनों, कार्यकर्ताओं व अन्य के भी सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए है। वह पत्नी के इलाज के सिलसिले में पिछले 10 दिन के दौरान तीन-चार बार हिसार के एक निजी अस्पताल में गए थे। इसके अलावा दो दिन पूर्व चंडीगढ़ भी गए थे।
नाथुवास गांव के एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। व्यक्ति गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था और 24 मई को भिवानी अपने घर आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दोनों कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इनके परिजनों के भी सैंपल लिए है।
- करनाल में कोरोना के छह नए केस आए। जवाहर मार्केट सदर बाजार के दो भाई और असंध के दुपेड़ी गांव में दो मिले कोरोना पॉजिटिव। रायसन गांव में एक युवक और निसिंग में एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव।
- कैथल शहर के पंतनगर, माता गेट और जाखौली अड्डा से मिले पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस। संक्रमितों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें पहुंची मौके पहुंची। संक्रमितों का यात्रा इतिहास खंगालने में जुटी टीमें।
- कुरुक्षेत्र में उत्तर प्रदेश से आई 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव। गांव खेडी मारकंडा में स्थित एक फैक्ट्री में 26 मई को यूपी से आए थे 10 लोग, स्वास्थ्य विभाग ने सभी के 27 मई को लिए थे सैंपल। युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव। युवती को मुलाना मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर फैक्ट्री को किया गया सील।
- अंबाला में कोरोना के तीन नए केस आए सामने। इसमें दो सेना से जुड़े हैं, जबकि तीसरा बराड़ा में युवक पॉजिटिव मिला, जो हाल ही में मुंबई से लौटा है।