फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम के शतक से लाइव वायर कोचिंग सेंटर जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शुभम के शतक और डॉ. लूथरा की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने सूरज इलेवन की टीम को 134 रनों से हरा दिया। टी-20 का मुकाबला रविवार को सेक्टर-44 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में बिना विकेट खोए 250 का स्कोर बनाया। शुभम ने रिटायर हर्ट होने से पहले 46 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 24 चौकों की मदद से 111 नाबाद रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज डॉ. लूथरा ने तेजी से खेलते हुए 53 गेंदों पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरज इलेवन की पूरी टीम 15.1 ओवर में 116 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से प्रेम ने सबसे अधिक 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिषेक और चांदी राम ने दो-दो विकेट, चेतन, अंशुल, अवि ने एक-एक विकेट चटकाया। शुभम को नाबाद शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें