फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live: चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के न्यूज अपडेट्स

Mon, 28 Apr 2014 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
updats till 08:25 pm
विज्ञापन

अवैध फेरी वालों ने किया प्लाजा में पथराव
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में अवैध फड़ी और फेरी लगाने वालों ने एक बार फिर हंगामा किया। एक ग्राहक को चश्मा बेचने को लेकर दो फेरी लगाने वाले उलझ गए और एक दूसरे पर पथराव किया। इससे प्लाजा में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तब पहुंची जब ज्यादातर फेरी और फड़ी लगाने वाले अपना सामान समेट कर भाग गए।


मोहाली। फेज-7 के लाइट प्वाइंट पर हुए सड़क हादसे में एक तेजरफ्तार कार ने एक जेन एस्टिलो कार को अपनी चपेट में लिया। कार की टक्कर से एस्टिलो कार पलट गई। एस्टिलो में सवार महिला चालक को गंभीर चोटे आई। जिसके बाद महिला को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में भरती करवाया गया।
विज्ञापन


मोहाली। फेज-10 में सैर करने के लिए घर से निकले एक व्यक्ति को एक्टिवा सवार लड़कियों ने हिट कर दिया। हादसे में व्यक्ति की टांग टूट गई। व्यक्ति को इलाज के लिए सेक्टर-32 जीएमसीएच में भरती करवाया गया है।

करनाल-पानीपत का सफर करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। रोडवेज इस रूट्स पर आठ नई बसे लगाने की तैयारी कर रहा है, ताकि लोकल अड्डों से भी सवारियों को बेहतर सफर दिया जा सके। इन सभी बसों का रंग भी प्राइवेट बसों से मिलता जुलता हरा ही रहेगा।

निसिंग शहर की दर्शन कालोनी स्थित वार्ड नंबर नौ में खांसी के मरीज द्वारा गलती से मच्छर मार दवा पीने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

updats till 02:45 pm
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में कैदियों ने सोमवार को भूखहड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कैदियों ने सुबह नाश्ता तक नहीं किया। कैदियों की हड़ताल को देखते हुए एडीसी ने भी जेल का दौरा किया और कैदियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई हल नहीं निकला।

पंजाब में तीस अप्रैल से हो रहे मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर एक ओर जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं वहीं बीएसएफ ने सभी चौकियों के अलावा पंजाब के साथ लगती पूरी सरहद पर चौकसी और तेज कर दी है। जिससे पंजाब के किसानों को संगीनों के साए में गेहूं की कटाई करनी पड़ रही है।

पटियाला में कंपनी के नाम पर पैसे जुटाकर आगे क्रिकेट मैचों में सट्टेबाजी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने यह शिकायत की कि उक्त कंपनी ने अच्छा लाभ देने के बहाने उससे पैसे निवेश करवा लिये लेकिन बाद में उसे कुछ भी वापस नहीं दिया।

updats till 01:12 pm
पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया को चंडीगढ़ अदालत ने नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें 28 जुलाई तक अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा।
गौर हो कि बीते दिन अकाल तख्त ने गुरु साहेबान के शबद से छेड़छाड़ पर मजीठिया को तनखैया घोषित किया था।

चंडीगढ़ में पुलिस रेप कांड की पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज होंगे। बचाव पक्ष ने बयान न दर्ज करवाने का विरोध किया है। गौर हो कि 19 दिसंबर 2013 को रेपकांड में पांच कांस्टेबलों पर मामला दर्ज हुआ था।

मनीमाजरा थाने में दर्ज दुराचार मामले में युवक की सजा पर आज फैसला होगा। युवक पर पड़ोस में रहने वाली लड़की से दुराचार का आरोप है।

पानीपत में छात्र की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया है। हरिनगर के लोगों ने पुलिस पर लगाया हत्या में शामिल होने का आरोप। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया। 24 अप्रैल को लापता छात्र का बीती देर रात को मिला शव।

करनाल में पुलिस हिरासत में युवक की मौत की खबर है। नीलोखेड़ी पुलिस चौकी में बंद युवक का अलसुबह शव मिला। परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


यमुनानगर में झपटमार की लोगों ने जमकर धुनाई की। इसमें झपटमार की टांग टूट गई। कैंप में सुबह दूध लेने जा रही महिला के कानों से बालियां झपटकर भाग रहा था युवक। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने मौके पर झपटमार को दबोचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें