अपडेटः 12:38 बजे तक
चर्चित पलसौरा बेबी मर्डर के आरोपियों को आज पुलिस रिमांड के पहले दिन सेक्टर 54 स्थित सरकारी स्कूल के पास जंगलों में लेकर दिखाई।
अपडेटः 12:35 बजे तक
सेक्टर 38 स्थित घर से बाहर युवक को किडनेप करने वाले तीन अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा पुलिस अभी एक घंटे बाद होने वाली प्रेस वार्ता में करेगी।
अपडेटः 12:05 बजे तक
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर में एक बजे 'साइट्रोम फेस्ट' के तहत फ्लैश मॉब होगा।
अपडेटः 12 बजे तक
ताज होटल, सेक्टर-17 में एक्टर अभय देओल और अभिनेत्री प्रीति देसाई अपनी फिल्म 'बन बाई टू' की प्रमोशन के लिए पहुचने वाले हैं।
अपडेटः 11:58 बजे तक
चिल्ड्रन थियेटर फेस्ट के तहत सेक्टर-17 प्लाजा में आज 12 से 2 बजे तक तीन नाटक 'अपनी कहानी, झूठ बोले कौवा काटे, मेरी ट्रेन कहां है'खेले जाएंगे।
हरियाणा रोडवेज बसों की हड़ताल खत्म
हरियाणा रोडवेज बसों की हड़ताल खत्म हो गई है। हरियाणा सरकार के साथ बातचीत बैठक सफल होने पर आज हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की।
युवती से मोबाइल छीना
सेक्टर 22 में नीरज डिस्पेंसरी के पास पीछे से आए बुलेट सवार युवकों ने सेक्टर 21-बी निवासी साक्षी का मोबाइल छीन लिया। सेक्टर 17 पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अपडेटः 9:18 बजे तक
पीसीए स्टेडियम मोहाली में रणजी के सेमिफाइनल का चौथे दिन का मैच होने वाला है। देखना चाहते हैं तो पहुंचिए मोहाली