फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अकाली दल' के 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, देखिए कौन-कहां से?

Sat, 26 Nov 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'अकाली दल' के 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए नौ विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


इस सूची में मालेरकोटला से पार्टी ने स्टार इंपेक्ट शूज़ निर्माता कंपनी के एमडी मोहम्मद ओवेस को अपना प्रत्याशी बनाते हुए पार्टी की मौजूदा विधायक फरजाना आलम का टिकट काट दिया है। फरजाना पूर्व डीजीपी इजहार आलम की पत्नी हैं। शिअद की ओर से जारी प्रैस बयान में सुखबीर बादल की ओर से कहा गया है कि बाकी उम्मीदवारों की सूची भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। शिअद की ओर से इससे पहले 69 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा चुकी है।

शनिवार को जारी सूची के तहत जैतो विधानसभा क्षेत्र से सूबा सिंह बादल, बस्सी पठाणा से दरबारा सिंह गुरु (रिटायर्ड आईएएस), बाघा पुराणा से तीर्थ सिंह माहला, मानसा से जगदीप सिंह नकई, मालेरकोटला से मोहम्मद ओवैस, दड़िबा से गुलजार सिंह (कबड्डी खिलाड़ी), सुनाम से गोबिंद सिंह लोंगोवाल, शाम चौरासी से बीबी मोहिंदर कौर जोश और बुडलाढा से डॉ. निशान सिंह को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें