फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या चल रहा था.. पाइप एंड बैरेल और बूम बॉक्स कैफे में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित पाइप एंड बैरल और बूम बॉक्स कैफे में बिना होलोग्राम वाली शराब बेची जा रही थी। एक्साइज विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों कैफे को लाइसेंस रद्द करने का नोटिस देते हुए आखिरी सुनवाई के लिए 11 फरवरी को बुलाया है।
विज्ञापन

विभाग की टीमों ने जांच के दौरान पाया कि दोनों कैफे में एक्साइज के नियमों की अनेदखी की जा रही है। ईटीआई अजय कुमार और भूपिंदर सिंह राणा की अगुवाई में सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स कैफे में जांच की गई तो यहां शराब की तीन बोतलें बिना होलोग्राम के मिलीं। साथ ही व्हिस्की की तीन बोतलें ऐसे ब्रांड की मिलीं, जिन्हें बेचने का परमिट कैफे के पास नहीं था। वहीं, बिक्री एंव भंडारण रजिस्टर भी सही ढंग से मेंटेन नहीं था। यहां हुक्का भी परोसा जा रहा था। एक्साइज विभाग ने हुक्का परोसने पर एसडीएम दफ्तर को कार्रवाई के लिए जानकारी भेज दी है। इसके बाद टीम ने सेक्टर-9 के पाइप एंड बैरेल में जांच की। यहां से बिना होलोग्राम के 6 बोतलें मिलीं।
पाइप एंड बैरल बार पर चौथी बार कार्रवाई
10 जनवरी को पाइप एंड बैरल बार में हुक्का परोसने के आरोप में पुलिस ने मालिक सुमेश गगनेजा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 29 दिसंबर की रात एसडीएम सेंट्रल हरजीत सिंह संधू ने यहां छापा मारा था। बेसमेंट में ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने तब भी मालिक सुमेश गगनेजा को गिरफ्तार किया था। तीन दिसंबर को भी इसी बार में हुक्का परोसने पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने छापा मारकर नयागांव के जनता कॉलोनी निवासी सहायक प्रबंधक दीपक को दबोचा था। इसके बाद अब फिर यहां से बिना होलोग्राम के 6 बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन

ढाई महीने में 30 से ज्यादा क्लबों पर हो चुकी है कार्रवाई
शहर में बढ़ते कोरोना के मामले देखते हुए डीसी ने क्लबों में हुक्का परोसने पर रोक लगा रखी थी ताकि कोविड-19 की बीमारी को फैलने से रोका जा सके। ढाई महीने में शहर की अलग अलग थाना पुलिस अब तक 30 से भी ज्यादा क्लबों पर कार्रवाई कर चुकी है। सेक्टर-26 के बुलेवार्ड क्लब, मोब क्लब, बारगेन बूज क्लब, क्विजो क्लब, औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लेबॉय क्लब, तमजारा क्लब, सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स, पाइप एंड बैरल, एसको बार, सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल, रीफ क्लब समेत अन्य क्लबों के मालिक, प्रबंधक के अलावा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें