फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम और उनकी पत्नी ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में शनिवार को पीजीआई निदेशक प्रोज़गतराम व उनकी पत्नी आशा कुमारी ने टीका लगवाया। दोनों को पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस पांडव और संयुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश देवनानी की उपस्थिति में टीका लगाया गया। टीकाकरण के 4 घंटे बाद पीजीआई निदेशक ने बताया कि दोनों बिल्कुल ठीक है। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रो. जगतराम ने कहा कि संक्रमण से बचाव में कोरोना टीकाकरण एक ढाल की तरह है। अगर टीकाकरण के बाद हल्की परेशानी सामने आती है तो यह समझना चाहिए कि वैक्सीन शरीर में प्रतिक्रिया दे रही है। उन्होंने बताया कि हल्का बुखार, शरीर या जोड़ों में दर्द की समस्या एक-दो दिन तक रह सकती है। ऐसा होने पर परेशान होने की बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। डॉ. पांडव ने प्रो. जगतराम के साथ टीकाकरण अभियान की अब तक की रिपोर्ट साझा की। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से अब तक लगभग 2500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।
लक्ष्य से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने लगवाया टीका
टीकाकरण अभियान में शनिवार को 863 के लक्ष्य में से 411 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। इसमें 714 स्वास्थ्यकर्मियों में से 253 को और 149 फ्रंटलाइन वर्कर में से लक्ष्य से ज्यादा 158 को टीका लगाया गया। फ्रंटलाइन वर्करों में पुलिस विभाग को दिए गए 50 के लक्ष्य में 80 और नगर निगम के 99 में से 78 का लक्ष्य पूरा हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें