फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के प्रशासक का निजी सचिव बता करता था यह काम..

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुद को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का निजी सचिव (पीएस) बताकर शराब विक्रेताओं व प्रबंधकों से ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह (50) के रूप में हुई है। आरोपी मोहाली के गांव मुंडी खरड़ के वार्ड नंबर-2 के मकान नंबर-295-सी में रहता है। पुलिस ने आरोपी से करीब ढाई लाख की महंगी शराब बरामद की है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि सेक्टर-23-डी के मकान नंबर-3574 निवासी कश्मीर सिंह ने पुलिस को दी थी कि वह सेक्टर-16 के शराब के ठेके का प्रबंधक है और उसके पास गुरनाम सिंह नाम का एक व्यक्ति आया था। उसने खुद को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का निजी सचिव बताते हुए कहा कि राजभवन में एक पार्टी है। उसके बाद आरोपी वहां से 100-पाइपर व जैक डेनियल की 42 हजार रुपये की दो पेटियां लेकर चला गया। जाने से पहले उसने रुपये भी नहीं दिए। आरोपी वैगनआर कार से आया था, जिसका नंबर पीबी-71-0043 में है।
शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एक टीम बनाई। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-16 के ठेके से शराब लेने वाला व्यक्ति सेक्टर-22 बी में शराब बेचने जा रहा है। पुलिस पहले से ही वहां तैनात हो गई। जैसे ही आरोपी सेक्टर-22 में पहुंचा तो पुलिस ने कार समेत उसे दबोच लिया। पुलिस ने कार से लगभग ढाई लाख रुपये की महंगी शराब की पेटियां बरामद कीं। वहीं, सेक्टर-17 स्थित द मिलेनो शोरूम के मालिक ने भी पुलिस को शिकायत देकर कहा कि गुरनाम सिंह 20 फरवरी को उनके शोरूम में आया था और खुद को प्रशासक का पीए बताकर उनके शोरूम से महंगे पर्स व बेल्ट लेकर चला गया। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ करने में जुटी है कि उसने और कहां-कहां ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें