चंडीगढ़। शहर में कर्फ्यू खुलने के साथ ही शहर में सशर्त सोमवार से शराब की दुकानें खोली जाएंगी। वायरस संक्रमण को देखते हुए शहर के घोषित कंटेनमेंट एरिया स्थित शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। हालांकि अभी शराब की दुकानों के समय को लेकर यूटी प्रशासन ने कोई घोषणा नहीं की है। इस पर रविवार को विचार के बाद ही प्रशासन कोई निर्णय लेगा।
लोगों की जरूरत को देखते हुए कई बार राजनीतिक पार्टियों की ओर से भी शराब की दुकानों को खोले जाने की मांग की गई थी। शराब की दुकानों के बंद होने से यूटी प्रशासन को राजस्व का भी भारी नुकसान हो रहा था। शनिवार को हुई वॉर रूम की मीटिंग में कर्फ्यू खोले जाने के साथ ही शराब की दुकानों को सशर्त खोले जाने की स्वीकृति दी गई।