फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटालाः एसईटी पंजाब पुलिस की भी मदद लेगी, फैक्टरी अधिकारियों को भेजे गए नोटिस

Sat, 30 May 2020 02:42 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, सोनीपत

सार

  • पंजाब पुलिस की मदद लेने को किया संपर्क
  • बड़े गुर्गों को चिह्नित कर दबोचने को तैयार की गई योजना
  • एसईटी तस्करी से जुड़े गिरोहों का तलाश रही आपसी रिश्ता
  • एसईटी ने शुरू की पंजाब डिस्टलरी तक जाने की तैयारी
विज्ञापन
शराब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा बाईपास पर गोदाम में रखी पुलिस की जब्त की गई शराब की तस्करी का मामला खुलने के बाद अब इसकी जांच पंजाब तक की जाएगी। एसईटी शराब तस्करी के मामले के पूरी तरह खुलासे के लिए पंजाब पुलिस की भी मदद लेगी। इसके लिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया गया। इस मामले में पुलिस कर्मियों व तस्करों समेत 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है और कई अन्य नाम संदेह के घेरे में है। भूपेंद्र से पूछताछ के बाद अब बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पुलिस अभी तक जसबीर को गिरफ्तार नहीं पाई है। सोनीपत पुलिस ने पंजाब के राजपुरा स्थित एनवी शराब कंपनी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी भेज दिया है। खरखौदा से शराब की तस्करी कई राज्यों तक किए जाने का खुलासा हुआ था। अंतरराज्यीय शराब तस्कर भूपेंद्र ने एसईटी की पूछताछ में बताया था कि वह शराब पंजाब से लेकर आता था। शराब फैक्टरी से मानकों को ताक पर रखकर शराब उसे दे दी जाती थी। पंजाब से तस्करी की शराब भूपेंद्र के ट्रकों में प्याज व अन्य सामान के नीचे रखकर खरखौदा लाई जाती थी।

अब इस मामले में जांच का दायरा एसईटी ने बढ़ा दिया है। इसमें भूपेंद्र के शराब के मनमाने ब्रांड तैयार करने और कई राज्यों की शराब तैयार करने की जानकारी जांच टीम को मिल चुकी है। अब एसईटी की जांच शराब फैक्टरी से तस्करी के लिए शराब बाहर निकालने पर केंद्रित हो गई है। खरखौदा से शुरू हुई जांच का दायरा पंजाब तक पहुंच गया है। इसमें पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। इसके लिए एसईटी पंजाब पुलिस भी संपर्क में हैं। एसईटी शराब तस्करों के आपसी गठजोड़ का भी पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर पंजाब पुलिस की भी मदद ली जाएगी। उसके साथ ही तस्करों को काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। एसईटी डीएसपी जितेंद्र कुमार का कहना है कि तस्करी के लिए शराब की व्यवस्था पंजाब डिस्टलरी से की जाती थी, जिसे लेकर उनकी टीम ने पंजाब पुलिस से संपर्क किया है। जरूरत पड़ने पर पंजाब पुलिस की भी मदद लेंगे। जिससे वहां कार्रवाई की जा सके और आगे वहां से यहां शराब की तस्करी को पूरी तरह रोका जा सके।
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
पुलिस टीम मामले में फरार बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक जसबीर बेसुराग है। वहीं जितेंद्र व उनके साथी सतीश का भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। जसबीर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिससे कई खुलासे हो सकेंगे।

मामले को लेकर हर पहलु पर बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में शामिल होने के लिए पंजाब की शराब फैक्टरी के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। उनके जांच में शामिल होने पर पता लगाया जाएगा कि किस तरह तस्करी होती थी। साथ ही इस मामले में अन्य की संलिप्तता का भी पता लगाया जाएगा।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें