फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटाला पर गरमाई हरियाणा की सियासत, दुष्यंत चौटाला बोले- एसईटी का काम सिफारिश करना

Tue, 11 Aug 2020 10:48 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला, अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के बहुचर्चित शराब घोटाले के संबंध में चल रही राजनैतिक नूराकुश्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। विशेष जांच दल (एसईटी) की जांच पर कार्रवाई की सिफारिश के साथ ही गृह मंत्री अनिल विज ने चुप्पी साध ली है। जबकि गेंद मुख्यमंत्री के पाले में है। वहीं एक  बार फिर दुष्यंत चौटाला ने अफसरों के बचाव की अपनी बात दोहराई है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फिर कहा है कि लॉकडाउन में शराब के ठेके बंद करवाने और इस संबंध में आदेश जारी करने में कोई ढील नहीं रही। पत्रकारों के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि शराब कारखानों को सॉफ्टवेयर से जारी हुए परमिट के मामले में विभाग 2 महीने पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है।

संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग चुका है ताकि ऐसी गड़बड़ी आगे कभी ना हो। 26 मार्च को ठेके बंद करवाने के विषय पर उन्होंने कहा कि विभाग के पास 27 मार्च की सुबह सभी जिलों में ठेके बंद करवा दिए जाने की रिपोर्ट आ गई थी। इसमें ढील की बात कह कर कार्रवाई की मांग करने पर उन्हें एतराज है और यही उन्होंने 2 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एसईटी की रिपोर्ट के आधार पर ये कहना गलत है कि शराब से संबंधित मामलों में गलती किसी एक की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई पहले भी की है और गड़बड़ी के जिम्मेदार शख्स पर कार्रवाई करने से अब भी पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि एसईटी ने अपनी जुटाई जानकारियों के आधार पर कुछ सिफारिशें की हैं जिन पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार राज्य सरकार के पास है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कानून के हिसाब से जो भी कार्रवाई बनती होगी, वो की जाएगी।

गृह मंत्री अनिल विज ने एसईटी की रिपोर्ट पर कहा कि कोई इसमे उलझ नहीं रहा। विजिलेंस जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री के बयानों का मुख्यमंत्री जवाब दे चुके हैं। मैं उसमें कुछ नहीं बोलना चाहता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें