फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ और इस्कॉन मंदिर में कल मनेगी जन्माष्टमी, कर्फ्यू में छूट न मिलने पर मंदिर में ही रुकेंगे पुजारी और मंदिर कमेटी के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्र्ाीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मंगलवार को है। यह स्मार्त यानि गृहस्थों के लिए है। संन्यासी और वैष्णवों के लिए जन्माष्टमी का त्योहार 12 अगस्त को है। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ और इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जा रही है।
विज्ञापन

देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री और कोषाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि 11 अगस्त को अष्टमी अर्द्धरात्रि व्यापिनी रहेगी। इसी दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत करना उत्तम रहेगा।
श्री महाकाली मंदिर सेक्टर-30 के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि जन्माष्टमी का त्योहार मंगलवार को ही मनाया जाएगा। रात में कर्फ्यू के कारण मंदिर में ही पुजारी और सेवादार रहेंगे। सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पं. श्याम सुंदर शास्त्री, सेक्टर-18 के श्री राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन

पं. ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि श्रीराम मंदिर सेक्टर-47, सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-16, त्रिवेणी मंदिर सेक्टर-7, बाबा बालक नाथ मंदिर सेक्टर-29, शिव शक्ति मंदिर सेक्टर-30, श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर-28, परशुराम भवन मंदिर सेक्टर-37, काली मंदिर सेक्टर-30, शाकुंभरी माता मंदिर सेक्टर-43, राधा कृष्ण मंदिर-18, श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-38 के मंदिरों में मंगलवार को जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। रात्रि में कर्फ्यू लगा रहने के चलते मंदिर के अंदर ही एक या दो पुजारी रहकर 11 अगस्त की रात को भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करने के बाद पूजा करके आरती उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें