शराब पीने के शौकीन लोगों के लिए झटका देने वाली खबर। दरअसल, 'लालपरी' महंगी हो गई, इसलिए अब खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। चंडीगढ़ में वीरवार रात से सरकारी रेट लागू कर दिए गए हैं। इसके कारण अब शराब 30 से 40 प्रतिशत तक महंगी हो गई है।
शहर के सभी शराब ठेकेदारों ने एक्साइज डिपार्टमेंट द्वारा तय किए गए रेट लागू कर दिए हैं। दरअसल शहर में पिछले कई महीनों से शराब ठेकेदार सरकारी रेट से कम में शराब बेच रहे थे। जिसके चलते एक्साइज डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए कई बार शराब ठेकेदारों पर कार्रवाई भी की।
वीरवार देर रात एक्साइज डिपार्टमेंट ने शहर के सभी शराब के ठेकों पर एक्साइज पॉलिसी के तहत तय किए शराब के सरकारी रेट की लिस्ट लगा दी। साथ ही शहर के सभी शराब ठेकेदारों को सरकारी रेट मिनिमम सेलिंग प्राइज (एमएसपी) से नीचे शराब न बेचने को लेकर आर्डर भी जारी कर दिए हैं।