फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और एक्साइज टीम पर शराब माफिया ने किया पथराव

Sat, 21 Jan 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चुनाव में वोटरों को परोसने के लिए अवैध तरीके से तैयार की जा रही शराब पकड़ने के लिए एक्साइज विभाग और पुलिस ने ममदोट के गांव लखमीरके उताड़ में एक घर में छापामारी की। जैसे ही टीम ने छापामारी की शराब माफियों ने उन पर पथराव कर खदेड़ने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और बाकी फरार हो गए। 
विज्ञापन


थाना ममदोट पुलिस ने एक्साइज विभाग के ईटीओ व जिला नोडल इलेक्शन अधिकारी फिरोजपुर के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ईटीओ अजय शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव लखमीरके उताड़ में एक घर में अवैध तरीके से शराब तैयार की जा रही है।

एक्साइज व पुलिस विभाग की टीम के साथ उक्त घर में छापामारी की गई, लेकिन घर में मौजूद लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया। कई लोगों के चोटें लगी हैं। पुलिस ने किसी तरह आरोपी सुरजीत सिंह, बोहड़ सिंह व रिंकूपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रीत, कैलास कौर व कुलविंदर कौर फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें