फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नशे में धुत हुआ कोई तो छोड़ना होगा घर'

Sat, 28 Dec 2013 08:51 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल को लेकर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने शहर के 125 होटल, बार और डिस्कोथेक संचालकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


उन्होंने आदेश दिए कि न्यू ईयर पार्टी में अगर कोई महिला या पुरुष शराब पीकर धुत्त हो जाता है तो डिस्कोथेक संचालकों को उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाना होगा। उन्हें पहले ही टैक्सी या कैब की व्यवस्था करनी होगी।

15 डीएसपी, 34 इंस्पेक्टर और दो हजार कर्मचारी उस दिन सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। अगर होटल, बार और डिस्कोथेक संचालक स्थिति पर काबू न कर पाएं तो उन्हें पुलिस को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन


उसके बाद शराब पीकर बेसुध होने वाले लोगों को पुलिस संभालेंगी। एसएसपी ने होटल और बार संचालकों से अपील की कि वे ग्राहकों को ड्रिंक कर ड्राइविंग न करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


31 की रात को पुलिस लगाएगी नाके
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस 31 दिसंबर की रात को नाके लगाएगी। पुलिस महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए ऐसे कदम उठा रही है।

बैठक में यह भी तय हुआ कि होटल और बार वालों के पास ग्राहकों की पहचान होनी चाहिए। 25 साल से कम आयु वालों को शराब न परोसने की हिदायत भी दी गई है।

11 बजे बंद करने होंगे ठेके, अहाते
होटल संचालकों को सूचना बोर्ड लगाना होगा। अगर न्यू ईयर पर खुले में आयोजन होगा तो उसके लिए बेरिकेड्स लगाने होंगे और डीजे तेज आवाज में नहीं चलाया जा सकता। महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा आयोजकों का होगा। समारोह में सीसीटीवी कैमरे लगाना भी जरूरी है।

अगर समारोह में कोई वीआईपी आता है तो प्रबंधक और आयोजक को उसकी जानकारी पुलिस थाने के एसएचओ और एरिया के डीएसपी को देनी होगी।

एसएसपी ने सभी पीसीआर कर्मियों को न्यू ईयर पर ठेके और अहाते चेक करने को कहा है। उस दिन सभी ठेके और अहाते 11 बजे बंद करने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें