फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीटीयू यूनियन चुनाव में शेर पैनल ने फिर मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीटीयू यूनियन के चुनाव में शेर पैनल ने लगातार दूसरी बार बाजी मार ली। इस पैनल ने रेल इंजन पैनल को कड़े मुकाबले में दो वोटों से हराया। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) यूनियन के वार्षिक चुनाव 22 जून को सुबह पांच से रात आठ बजे तक हुए जबकि मतगणना शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। वोटों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए गए। शेर पैनल की ओर से जसवंत सिंह जस्सा ने प्रधान, गुरनाम सिंह ने उप प्रधान, सतिंदर सिंह ने महासचिव और मनदीप ने खजांची पद पर जीत हासिल की। जसवंत सिंह जस्सा और सतिंदर सिंह लगातार दूसरी बार इन पदों पर जीत कर आए हैं।
विज्ञापन

जीत हासिल करने के बाद जस्सा प्रधान ने कहा कि वह ड्राइवरों की ड्यूटी का टाइम वर्कशॉप से बस ले जाने के समय से शुरू करवाएंगे और क्लर्क स्टॉफ की तनख्वाह भी हर महीने की पहली तारीख को डलवाना शुरू करवाएंगे। इसके अलावा ओवरटाइम का मसला भी हल करवाएंगे। चुनाव अधिकारी मलकीयत सिंह पपनेजा व उनके डिप्टी विनोद कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। इस बार जीती पार्टी का कार्यकाल बढ़ा कर 15 अक्तूबर 2024 तक कर दिया गया है। उन्होंने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि यूनियन में कुल वोट 1386 हैं, जिनमें से बीते रोज हुए मतदान में कुल 1312 वोट डाले गए। इनमें से तीन वोट रद्द घोषित किए गए। त्रिकोणीय मुकाबले में शेर पैनल को 605, रेल इंजन पैनल को 603 और क्रॉस मशाल पैनल को 101 वोट मिले।

पिछली बार रिकॉर्ड 576 वोटों से जीता था चुनाव
चुनाव में चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले शेर पैनल ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है, हालांकि इस बार जीत का अंतर काफी कम रहा। पिछली बार शेर पैनल रिकॉर्ड 576 वोटों से जीता था, लेकिन इस बार सिर्फ दो वोटों के मामूली अंतर से ही जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें