फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भारतीय मानव अनुवांशिकी सोसायटी का 50वां स्वर्ण जयंती सम्मेलन आज से पीजीआई में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय मानव अनुवांशिकी सोसायटी का 50वां स्वर्ण जयंती सम्मेलन 5 से 7 फरवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित होगा। पीजीआई के हीमेटोलॉजी और बाल रोग विभाग की ओर से आयोजित इस सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्र सेक्टर-26 स्थित एनआईटीटीटीआर के एसएस भटनागर ऑडिटोरियम में होंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश से 600 से अधिक डॉक्टर, वैज्ञानिक और छात्र हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इसमें कैंसर, मस्तिष्क व तंत्रिका विकार, वंशानुगत रक्त व मेटाबॉलिक रोग, जीन-आधारित उपचार और आनुवांशिक डाटा के विश्लेषण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण प्रो. मम्मेन चैंडी को दिया जाने वाला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पीजीआई के पूर्व निदेशक प्रो. केके तलवार होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें