फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हुआ रामपाल का मर्डर केस, उम्रकैद की सजा होने के बाद यूजर्स बोले...

Wed, 17 Oct 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
sant rampal case
विज्ञापन
खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को 5 लोगों की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई। इसका मामला सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। लोगों ने फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सएप पर तरह-तरह के मैसेज शेयर किए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा में हिसार जिले में बरवाला के सतलोक आश्रम में साल 2014 में हुई एक बच्चे और चार महिलाओं की हत्या में दोषी आश्रम संचालक रामपाल और उसके बेटे विजेंद्र उर्फ विरेंद्र सहित सभी 15 दोषियों को अदालत ने मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

एडीजे देशराज चालिया की अदालत ने सभी दोषियों पर तीन धाराओं में 2.5-2.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर इनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। सजा पाने वालों में तीन महिलाएं हैं। आईपीसी की धारा-302, 120-बी और धारा-343 में अलग-अलग मिली सजाएं एक साथ चलेंगी। वहीं जैसे ही सजा सुनाई गई, सोशल मीडिया पर रामपाल ट्रोल हो गए।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

twitter
- चुलियाण गांव के सोमबीर ने फेसबुक पर कमेंट डालते हुए कहा कि रामपाल को आज पांच लोगों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सजा दिलाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया गया है। इसके लिए शुभकामनाएं।
- रोहतक के सुनील कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी
- मनोरमा ने कहा कि भगवान के यहां देर है अंधेर नहीं
- रामबीर ने फेसबुक पर पोस्ट डाली : राम रहीम की तरह रामपाल ने भी अपराध किया था, अदालत ने अपराध की ही सजा सुनाई है। जो जैसा करता है, उसे वैसा ही भरना पड़ता है।
- रितिक ने क हा कि रामपाल को सजा तो होनी ही थी, यह तो पहले से ही तय था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें