फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए... खून की कमी दूर करने के लिए आज मिलकर रक्तदान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में महा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसकी सफलता के लिए आयोजक संस्थाओं ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों युवाओं से संपर्क साधा है। उम्मीद है कि इस शिविर में काफी संख्या में युवा रक्तदान करने पहुंचेंगे। शिविर सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बार के शिविर में खास यह है कि रक्तदाताओं को 14 जून के साथ ही 15 जून को भी रक्तदान करने का अवसर मिलेगा। इसे लेकर आयोजक संस्थाओं के साथ ही रक्तदाताओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, अमर उजाला फाउंडेशन, शिव शक्ति सेवा मंडल, इंडियन रेडक्रास सोसाइटी हरियाणा, पंजाब और यूटी ब्रांच और लेदर डेन की ओर से किया गया है। रक्तदान की प्रक्रिया पीजीआई और जीएमसीएच-32 के ब्लड बैंक की टीम की मौजूदगी में पूरी होगी। इस दौरान रक्तदाताओं को अंगदान के प्रति जागरूक करने के लिए पीजीआई स्थित रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (रोटो) की टीम भी मौजूद रहेगी जो शपथ पत्र भी भरवाएगी।
इनसेट
शिविर से जुड़ी जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट के शिविर के लिए- 9646300549, 9780051477 और 9872832637
सेक्टर-15 पटेल मार्केट के शिविर के लिए- 921333300
पीजीआई ट्रामा सेंटर के शिविर के लिए- 9914152779
इनसेट-
पीजीआई और सेक्टर-15 में भी आज शिविर
थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पीजीआई ट्रामा सेंटर स्थित ब्लड डोनेशन कांप्लेक्स में सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। वहीं विश्वास फाउंडेशन सेक्टर-15डी पटेल मार्केट में सुबह 10 से शिविर लगाएगा।
विज्ञापन

रक्तदान कीजिए.. ये आपके लिए भी है फायदेमंद
- रक्तदान करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है।
- रक्तदान से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसीलिए हर साल कम से कम 2 बार रक्तदान करना चाहिए।
- रक्तदान से शरीर में ऊर्जा आती है क्योंकि उसके बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं। इससे शरीर में स्फूर्ति आती है।
- रक्तदान से लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। शरीर में ज्यादा आयरन की मात्रा लिवर पर दवाब डालती है और रक्तदान से आयरन की मात्रा संतुलित हो जाती है।
विज्ञापन

-आयरन की मात्रा संतुलित होने से लिवर स्वस्थ बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
इनसेट-
रक्तदान करने से पहले इसका रखें ध्यान
- रक्तदान करने वाले दिन सुबह ठीक से नाश्ता करें, भरपूर पानी पिएं।
- अगर कोई दवा नियमित रूप से लेते हैं तो उसे जरूर लें, रक्तदान करने से पहले इसकी जानकारी वहां मौजूद डॉक्टर को जरूर दें।
- रक्तदान करने से पहले भरे जाने वाले फार्म में सभी जानकारियां ठीक से भरें।
- अगर आपने पूर्व में रक्तदान किया है तो उसके 90 दिन गुजर चुके हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें