फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर के आस-पास फैली तेंदुए की दहशत

Thu, 08 May 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़ के गांव रामपुरकलां में देखे गए तेंदुए की दहशत अब जीरकपुर के गांवों में भी पहुंच गई है। यहां के गांव छत, दियालपुरा तथा सताबगढ़ समेत अन्य गांवों के लोग तेंदुए की आहट से सहमे हुए हैं। इसके चलते लोग शाम ढलने से पहले ही घरों में दुबक रहे हैं।
विज्ञापन


गांवों के गुरुद्वारे से अनाउसमेंट करवाकर लोगों को इस खतरे के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा रात में लोग बारी बारी से पहरा दे रहे हैं। वहीं डेराबस्सी के कई गांवों में भी तेंदुए की दहशत है।

बीते शुक्रवार एक तेंदुए ने छतबीड़ चिड़ियाघर में घुसकर वहां दो हिरणों को शिकार बना लिया था। जू प्रबंधकों के अनुसार शनिवार सुबह तेंदुए को घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद बनूड़ के रामपुरकलां गांव में भी एक अन्य तेंदुए को देखा गया। इसके बाद से वहां लोग डरे हुए हैं। रामपुरकलां के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोग अकेले खेत और रात में घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

जीरकपुर के गांव दियालपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, रघुबीर सिंह, रजिंदर सिंह ने बताया कि पहले यह चर्चा थी कि चिड़ियाघर से कोई जंगली जानवर भागा है, लेकिन बाद में पता लगा कि बाहर से तेंदुए का जोड़ा इलाके में घुस आया है।

इसमें से एक को तो चिड़ियाघर के अधिकारियों ने काबू कर लिया है, लेकिन अभी दूसरा काबू नहीं किया जा सका है और वह क्षेत्र में घूम रहा है। चिड़ियाघर के साथ लगते गांव छत के पंच सीताराम, गुरमेल सिंह, हरनाम सिंह समेत अन्य ने बताया कि पिछले दो दिन से गांव में तेंदुए की दहशत फैली हुई है।

रोजाना रात को गांव के लोग पहरा दे रहे हैं। इसके अलावा लोगों को रात में अकेले बाहर निकलने पर सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। जीरकपुर के अलावा घग्घर के साथ लगते डेराबस्सी के गांव ब्रह्मपुरा, बोहड़ा-बोहड़ी आदि में भी तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। यह गांव चिड़ियाघर से कुछ ही दूरी पर है।

जू के अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जंगलात विभाग के अधिकारी तेंदुए को काबू करने में दिन-रात जुटे हुए हैं तथा कई जगहों पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें