होटल शिवालिक व्यू में महिला से दुराचार करने के आरोपी डॉ. ललित वरमानी का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। डॉक्टर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उसकी कोठी और क्लीनिक में छापेमारी की। साथ ही परिजनों पर भी शिकंजा कंसा है।
वारदात के बाद से ही डॉ. ललित वरमानी का मोबाइल फोन बंद है। फोन की आखिरी लोकेशन पंचकूला आ रही है। सूत्रों की माने तो डॉ. ललित पीड़ित महिला केसाथ समझौता करने के लिए प्रयासरत है। इसके अलवा गिरफ्तारी से बचने के लिए वह जल्द ही अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर कर सकता है।
परिजनों पर पुलिस की नजर
डॉ. ललित वरमानी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके परिजनों और रिश्तेदारों पर नजर रखी हुई है। पुलिस ने डॉ. के क्लीनिक में काम करने वाले कर्मचारियाें का रिकार्ड हासिल कर उनसे भी डॉक्टर केबारे में पता लगा रही है।
नौकरी जाने के बाद चंडीगढ़ शिफ्ट हुई थी महिला
दुराचार का आरोप लगाने वाली महिला का काफी समय पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह पंचकूला में बेटे के साथ रहती थी और वहां ही एक कपंनी में काम करती थी। नौकरी चली जाने के बाद पीड़िता ने बेटे को कुछ समय पहले ही पटियाला में पढ़ाई के लिए भेज दिया।
वह पंचकूला से सेक्टर-11 चंडीगढ़ में किराये के मकान में रहने लगी थी। पीड़िता अपना थायराइड का इलाज काफी समय से डॉ. ललित वरमानी से करवाती थी। वहीं, पीड़ित महिला जिस कंपनी में काम करती थी। उस कंपनी का मालिक शहर के कई लोगों और पुलिसवालाें के करोड़ों रुपये लेकर गायब है। इसके बाद कंपनी बंद हो गई थी।