चंडीगढ़। तेंदुआ ने एक बार फिर से शहर को अपनी उपस्थिति का एहसास करा दिया। सेक्टर-25 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में तेंदुआ देखा गया।
पीयू कैंपस की सुरक्षा में लगे सिक्योरटी गार्ड द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ देखे जाने की बात को अफवाह बताया है। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने लोगों को घरों में सतर्क और सुरक्षित रहने की हिदायत दी है।
बता दें कि 31 मार्च को दूसरी बार तेंदुआ सेक्टर-5 में घुस आया था। शनिवार शाम सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि देर रात तक कैंपस में तेंदुआ नहीं मिला पाया। कैंपस में रहने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि तेंदुआ दिखने की कोरी अफवाह है।