फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में 375 राउंडअप, बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने पर 9 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्फ्यू के दौरान बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने पर पुलिस ने मामले दर्ज करना शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 9 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिना मास्क पहने सड़कों पर घूम रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने 265 लोगों को राउंडअप किया, जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे। इसके अलावा 12 लोगों को गिरफ्तार कर कुल 236 वाहनों को जब्त किया, जबकि 180 वाहन चालकों को पूछताछ के लिए रोका गया। शनिवार को सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 270, सेंट्रल से 26 और साउथ डिवीजन से 79 लोगों को राउंडअप किया है। 23 मार्च के मध्यरात्रि से पुलिस अबतक कुल 11789 लोगों को राउंडअप कर चुकी है। साथ ही 188 मामले दर्ज कर कुल 233 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें ईस्ट डिवीजन से 6944, सेंट्रल से 2264 और साउथ डिवीजन से 2581 लोगों को राउंडअप किया गया है। 6103 वाहनों की चेकिंग के दौरान 3439 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि कोई भी शख्स बिना वजह घर से बाहर निकलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें