तेंदुए को देखने जुटी लोगों की भीड़
उधर, तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि पुलिस कर्मचारी बार-बार लोगों से भीड़ न लगाने की अपील करते रहे। रिहायशी एरिया होने के कारण भी तेंदुए को पकड़ने में काफी मुश्किल आई।
नारनौल में भी दिखा तेंदुआ
उधर, नारनौल के नायन गांव में तेंदुआ की वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना के बाद तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी गई है। वन्यजीव एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को अभी अरावली पहाड़ी की ओर नहीं जाने की सलाह दी है।
नायन गांव के ग्रामीणों ने बताया कि अरावली की पहाड़ी राजस्थान के तसींग तक फैली हैं। इसके साथ ही घना वन क्षेत्र है। कुछ ग्रामीणों को अरावली में स्थित माता मंदिर के पास तेंदुआ नजर आया। इसके बाद मंदिर के महाराज शंकर गिरी को भी तेंदुआ दिखाई दिया।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन्यजीव विभाग को दी। टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। वन्य जीव विभाग के गार्ड लोकेश ने बताया कि तेंदुए की काफी खोजबीन की है। मगर कहीं नजर नहीं आया है।