फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इस एजेंडे पर अकेले पड़ गए बहगा

Fri, 24 Jan 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक में सभी एजेंडों पर मुहर लगा दी गई। इसी बीच ऐसे निर्माण कार्य के एजेंडे को भी पास कर दिया गया, जिस पर निगम के लाखों रुपये बच सकते हैं।
विज्ञापन


इस फिजूलखर्ची पर मनोनीत पार्षद सुरिंदर बाहगा ने आवाज भी उठाई, लेकिन कांग्रेसी पार्षदों ने उल्टा बाहगा का ही विरोध किया। सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली पार्क में 46.38 लाख रुपये की लागत से जॉगिंग ट्रैक बनाया जा रहा है। यह एजेंडा बैठक में लाया गया।

जॉगिंग ट्रैक बनाने में ब्लैक सिंडर मटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। अकेले इसी पर 25,11,558 रुपये खर्च हो रहे हैं। इस मैटीरियल को 93 रुपये प्रति स्क्वॉयर फुट रेट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, बाहगा ने इसका विरोध किया और कहा कि ब्लैक सिंडर की बजाय कंक्रीट का इस्तेमाल किया जा सकता है जोकि 77 रुपये प्रति स्क्वॉयर फुट पड़ेगा। ऐसे में निगम का साढ़े 4 लाख रुपये खर्च बच सकता है।

बाहगा के विरोध पर कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों से जवाब भी मांगा, लेकिन कांग्रेसी पार्षदों के हंगामे ने मामला दबा दिया।

दो पूर्व मेयरों के बीच अकेले पड़े बाहगा
दो पूर्व मेयरों राजबाला मलिक और सुभाष चावला दोनों ने बाहगा का विरोध शुरू कर दिया। चावला ने कहा कि बाहगा बार-बार तकनीकी पहलुओं पर आपत्ति जताते हैं।

चावला ने कहा कि हर बार विरोध करने से जनता के विकास कार्य रुक रहे हैं। वहीं राजबाला मलिक तो बाहगा के खिलाफ बोलते-बोलते कुछ ज्यादा ही गर्म हो गई।

विपक्ष के नेता अरुण सूद ने जब बाहगा का समर्थन करने की कोशिश की तो राजबाला मलिक उन पर भी चढ़ पड़ी।

जब ये पार्षद हाउस में अपनी राजनीतिक चर्चा करते हैं तो मैं कभी बीच में नहीं बोलता। अब जब मैं अपने सब्जेक्ट से जुड़े विषय पर बात कर रहा हूं तो ये कांग्रेसी पार्षद बीच में क्यों आ रहे हैं।
विज्ञापन

सुरिंदर बाहगा, मनोनीत पार्षद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें